BOX OFFICE: 'टाईगर जिंदा है' का धमाकेदार वीकेंड.. No.1 हैं सलमान खान
15 दिनों में टाईगर जिंदा है ने 298 करोड़ के लगभग की कमाई कर ली है। जबकि इस वीकेंड फिल्म आराम से 300 करोड़ क्लब में एंट्री ले लेगी। साथ ही साथ सलमान खान की पिछली सुपरहिट फिल्म सुल्तान (300.47 करोड़) को भी पीछे कर देगी।
अपने को-स्टार के बारे में.. क्या बोल गए सुपरस्टार अक्षय कुमार
खास बात है कि फिल्म के पास फिलहाल कमाने के लिए अभी भी 18 दिनों का समय है। 25 जनवरी को अक्षय कुमार की पैडमैन रिलीज होने के बाद.. टाईगर की कमाई में कमी दिखेगी। लेकिन तब तक फिल्म ब्लॉकबस्टर से भी ऊपर हो चुकी होगी।

ट्रेड पंडितों की मानें तो टाईगर जिंदा है सलमान खान की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनने वाली है। फिल्म अपने तीसरे हफ्ते की शुरुआत में ही बजरंगी भाईजान को आराम से पीछे कर देगी। बता दें, बजरंगी भाईजान ने 321 करोड़ की कमाई की थी.. और सलमान की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है।
लिहाजा.. टाईगर जिंदा है सलमान खान की नंबर 1 फिल्म बनने के लिए तैयार है। तब तक यहां जानते हैं सलमान खान की टॉप फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications