BOX OFFICE पर थम ही नहीं पा रही टाईगर की दहाड़, 41 दिन और पीके की कमाई खा गए!
सलमान खान स्टारर टाईगर ज़िंदा है बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम ही नहीं ले रही है। फिल्म की रिलीज़ को 41 दिन हो चुके हैं और आमिर खान आखिरकार पीके की कमाई खा चुके हैं।
दरअसल, 40 दिन में ही सलमान इस आंकड़े से केवल 2.5 करोड़ की दूरी पर थे। और अब आधिकारिक रूप से सलमान ने पीके के 338 करो़ड को पीछे छोड़ दिया है।

अब सलमान खान का अगला टार्गेट होगा दंगल के 380 करोड़ जिसे छूना फिलहाल तो मुश्किल लग रहा है क्योंकि टाईगर ज़िंदा अब केवल 600 स्क्रीन पर लगी है। अगले शुक्रवार दो बड़ी फिल्में रिलीज़ हो रही हैं।
ऐसे में सलमान का दंगल का रिकॉर्ड तोड़ना मुश्किल ही लग रहा है। लेकिन टाईगर ज़िंदा है के साथ बॉलीवुड को मिल गई है उसकी पांचवीं 300 करोड़ी फिल्म।
जी हां, अभी तक बॉलीवुड का 300 करोड़ क्लब इसी तरह सूखा पड़ा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ, ये तय है कि सलमान खान ने 300 करोड़ क्लब में एंट्री लेने के बाद भी आमिर को मात नहीं दी।
टाईगर ज़िंदा है ने रिलीज़ के 17 दिन बाद जाकर 300 करोड़ क्लब में एंट्री ले पाई। जबकि आमिर की हालिया फिल्मों ने ये काम काफी फटाक से किया है।
जानिए बॉलीवुड के 300 करोड़ क्लब का रिपोर्ट कार्ड -


Click it and Unblock the Notifications












