WEEKEND: 100 करोड़ पार हुए सलमान....दनदनाते हुए छा गया टाईगर
Recommended Video

सलमान खान स्टारर टाईगर ज़िंदा है शानदार प्रदर्शन कर रही है। दो दिन में फिल्म ने 69 करोड़ कमा लिए थे। जहां, फिल्म ने 33 करोड़ की ओपनिंग की वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 35 करोड़ की कमाई की। इसलिए ये तो तय था कि रविवार शाम तक फिल्म 100 करोड़ पार कर जाएगी।
माना जा रहा है कि रविवार की ऑक्यूपेंसी शानदार थी और टाईगर ने लगभग 38 करोड़ की कमाई कर डाली है। यानि कि अब फिल्म की कुल कमाई है करीब 107 करोड़।

हालांकि फिल्म के पक्के आंकड़े थोड़ी देर में आ जाएंगे। अली अब्बास ज़फर की इस फिल्म की हर कोई जी खोलकर तारीफ कर रहा है। फिल्म का एक्शन शानदार है और लोकेशन का इस्तेमाल बेहतरीन।
वहीं टाईगर सलमान के साथ ज़ोया कैटरीना कैफ ने उनका बखूबी साथ निभाया। फिल्म की सपोर्टिंग कास्ट उम्दा है और हर किसी को अपना काम पता था। इसलिए टाईगर पूरा पैसा वसूल इंटरटेनमेंट दे गई है।
फिल्म की कमाई लगातार बढ़ेगी। लेकिन देखना ये है कि साल खत्म होते होते, फिल्म 2017 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बन पाती है या नहीं। देखिए, बॉलीवुड के सबसे बड़े ओपनिंग वीकेंड -


Click it and Unblock the Notifications