BOX OFFICE: दूसरे दिन भी टाईगर ज़िंदा है का गदर, 70 पार हुए सलमान!
सलमान खान स्टारर टाईगर ज़िंदा है बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा रही है। जहां फिल्म ने 33 करोड़ की ओपनिंग की थी। वहीं अगर शनिवार की आंकड़ों की मानें तो दो दिन में फिल्म ने कुल 71 करोड़ की कमाई कर ली है। यानि कि शनिवार को फिल्म ने लगभग 38 करोड़ की कमाई कर ली है।
अब ये तो तय है कि रविवार को टाईगर 100 करोड़ पार कर लेगा। लेकिन देखना ये है कि रविवार की कमाई, शुक्रवार और शनिवार से कितना ज़्यादा होगी।

वहीं दूसरी तरफ, अब क्रिस्मस और ठंडी की छुट्टियों के कारण ये आंकड़ा रोज़ बढ़ेगा। ऐसे में टाईगर ज़िंदा है साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने की तरफ निकल चुकी है।
बस टाईगर 2018 आने से पहले ही ब्लॉकबस्टर बन पाती है या नहीं ये देखना काफी दिलचस्प होगा। इस बार सलमान खान और कैटरीना कैफ ने क्रिटिक्स से भी काफी तारीफें बटोरी हैं।
फिल्म का एक्शन शानदार है और लोकेशन्स का इस्तेमाल भी बखूबी किया गया है। वहीं फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है, फिल्म की शानदार स्टारकास्ट।
टाईगर ज़िंदा है बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्मों में कब और किस आंकड़े के साथ शामिल होती है, ये देखना काफी दिलचस्प होगा। देखिए, कमाई के लिहाज़ से बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications
