#SalmanZindaHai: 24 दिन में सलमान के ही सारे रिकॉर्ड खा गई टाईगर....एक और धमाका!
टाईगर ज़िंदा है कि रिलीज़ को आज 24 दिन पूरे हो चुके हैं और फिल्म ने सबसे बड़ा धमाका कर ही दिया। कब से सबकी नज़रों में एक ही सवाल था कि क्या टाईगर, सलमान के पिछले रिकॉर्ड्स तोड़ पाएगी।
तो लीजिए, जवाब हाज़िर है। टाईगर ज़िंदा है, सलमान खान की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। फिल्म ने बजरंगी भाईजान की कमाई को पीछे छोड़ते हुए, 322 करोड़ की कमाई कर ली है।

सलमान खान की टाईगर ज़िंदा है ने नए साल की ही धमाकेदार शुरूआत की थी और सबसे सलमान खान ने अपनी ही फिल्म किक के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया था। किक ने कुल 233 करोड़ की कमाई की थी।
और नए साल के 14 दिनों में सलमान 233 करोड़ से 322 करोड़ तक पहुंच चुके हैं। सलमान की टॉप 10 फिल्मों की कमाई आप देख ही सकते हैं। लिहाज़ा, टाईगर सलमान की सबसे ज़्यादा कमाई वाली फिल्म बन गई है।
अब देखना है कि सलमान की अगली फिल्म रेस 3, सलमान के ही रिकॉर्ड को पीछे छोड़ पाती है या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications