BOX OFFICE: 'मुन्ना माइकल' फर्स्ट डे कलेक्शन .. टाईगर श्राफ की सबसे ठंडी ओपनिंग!
टाईगर श्राफ, नवाजुद्दीन सिद्दिकी स्टारर फिल्म 'मुन्ना माइकल' देशभर में रिलीज हो चुकी है। समीक्षकों ने फिल्म को ऐवरेज माना है, जबकि दर्शकों को फिल्म अच्छी लग रही है। फिल्म में कॉमेडी, एक्शन, डांस, रोमांस का मिला जुला तड़का है।
लेकिन बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म की शुरुआत धीमी दिख रही है। फिल्म ने फर्स्ट डे यानि की ओपनिंग डे पर 6.65 करोड़ का कलेक्शन किया है। यह टाईगर की अब तक की सबसे धीमी ओपनिंग है। बता दें, बच्चों के बीच टाईगर की तगड़ी फैन फॉलोइंग है।

ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 60 करोड़ तक का लाइफटाइम कलेक्शन कर सकती है। 35 करोड़ के लागत पर बनी मुन्ना माइकल 3000 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। लिहाजा, काफी उम्मीद है कि फिल्म कम से कम बजट पार कर जाएगी।
यहां जानें 2017 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications