Ganapath Box Office Collection: 5 दिनों में ही डूब गई टाइगर श्रॉफ की 'गणपत', वर्ल्डवाइड औंधे मुंह गिरी फिल्म

Ganapath Box Office Collection: टाइगर श्रॉफ और कृति सैनन स्टारर फिल्म 'गणपत' का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल रहा है। इस साल जहां ज्यादातर एक्शन फिल्मों का बोलबाला रहा है, गणपत दर्शकों को इंप्रेस करने में सफल नहीं हो सकी। फिल्म को पहले दिन से ही दर्शकों से काफी निगेटिव प्रतिक्रिया मिली है, जिसका प्रभास आंकड़ों पर भी देखा जा सकता है।
विकास बहल के निर्देशन में बनी गणपत हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज की गई थी। भारी भरकम बजट पर बनी इस फिल्म ने पहले दिन यानि की शुक्रवार को 2.50 करोड़ की ओपनिंग दी। बता दें, यह टाइगर श्रॉफ की सबसे कम ओपनिंग कलेक्शन देने वाली फिल्म साबित हुई।
5 दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
वहीं, फिल्म को दशहरे की छुट्टियों का भी फायदा नहीं मिल पाया। फिल्म ने 5 दिनों में भारत में 10.50 करोड़ तक की कमाई की है। वहीं, ओवरसीज में भी फिल्म का कलेक्शन 2 से 3 करोड़ तक का रहा है। यानि की वर्ल्डवाइड फिल्म पहले 5 दिनों में 15 करोड़ तक भी नहीं पहुंच पाई। जाहिर है टाइगर- कृति की ये एक्शन फिल्म सुपरफ्लॉप हो चुकी है।
फिल्म के हाल को देखते हुए इसके कई शोज भी कैंसिल कर दिये गए हैं। वहीं, इस शुक्रवार कंगना रनौत की तेजस और विक्रांत मैसी की फिल्म 12वीं फेल रिलीज होने वाली है, जिसके बाद जाहिर तौर से गणपत सिनेमाघरों में उतर जाएगी। इससे पहले 2022 में आई टाइगर की "हीरोपंती 2" भी फ्लॉप रही थी। ऐसे में एक्टर को अब आने वाली फिल्मों का सहारा है।
साल 2024 ईद पर टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार की "बड़े मियां छोटे मियां" रिलीज होने वाली है। इसके अलावा टाइगर रोहित शेट्टी की "सिंघम अगेन" में भी नजर आने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications











