बागी 2 की ओपनिंग से टाईगर श्रॉफ का पहला RECORD: सलमान खान को किया किक
टाईगर श्रॉफ की बागी ओपनिंग से हर कोई हैरान रह गया। फिल्म ने 25 करोड़ की ओपनिंग कर सारे रिकॉर्ड धराशाई किए और 2018 की सबसे बड़ी ओपनर बन गई।
वहीं हर कोई कयास लगाने लगा कि अक्षय कुमार से लेकर अजय देवगन तक और संजय लीला भंसाली से लेकर आर बाल्कि तक टाईगर श्रॉफ ने किस किस को पछाड़ा।
लेकिन रूकिए जनाब हम तो लेकर आए हैं सबसे धमाकेदार रिकॉर्ड। टाईगर श्रॉफ ने बागी 2 की ओपनिंग के साथ सलमान खान की किक की ओपनिंग तक को पछाड़ दिया है।

गौरतलब है कि किक की ओपनिंग थी 24 करोड़ और टाईगर श्रॉफ की ओपनिंग है 25.1 करोड़। तो चलिए टाईगर श्रॉफ अब वापस उस लीग में आकर खड़े हो गए हैं जहां सीनियर्स को खतरा ज़रूर है।
वहीं फिलहाल, तो अपने टक्कर के हर एक्टर - रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, वरूण धवन, सुशांत सिंह राजपूत, सिद्धार्थ मल्होत्रा को पछाड़ चुके हैं और सबसे बड़े ओपनर बन चुके हैं।
अक्षय कुमार ने उनकी तारीफों के पुल बांधते हुए बागी 2 को शानदार फिल्म बताया है तो वहीं ऋतिक रोशन ने भी टाइगर को बॉलीवुड का बेस्ट एक्शन हीरो करार देते हुए कहा कि तुम्हारे काम करना सौभाग्य होगा।
जानिए बॉलीवुड के यंग स्टार्स की ओपनिंग -


Click it and Unblock the Notifications
