ईद 2022 Box Office: टाइगर की हीरोपंती 2 का कब्जा, क्या टूटेगा सलमान खान ईद बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड !
ईद बॉक्स ऑफिस पर बीते 9 साल से अधिक सलमान खान की फिल्मों ने अपना कब्जा जमा कर रखा हुआ है। ईद को लेकर सलमान खान ने यह बात कुछ समय बोली है कि साल 2022 ईद पर उनकी कोई फिल्म नहीं आने वाली है। ईद पर कब्जा जमाने के लिए टाइगर श्रॉफ की हीरोपंती 2 रिलीज हो रही है।
कई बार ऐसा देखा गया है कि ईद, दिवाली और क्रिसमस जैसी त्योहार की तारीख हमेशा से शाहरुख, सलमान, अक्षय कुमार या फिर आमिर खान के लिए बुक रहती हैं। ऐसा पहला मौका देखा जा रहा है जब यंग जनरेशन का कोई स्टार ईद पर अपनी फिल्म लेकर आ रहा है। टाइगर श्रॉफ ने खुद को इस फेहरिस्त में नंबर 1 की जगह पर रख दिया है।

फिल्म जानकारों का मानना है कि सलमान खान हर बार ईद पर अपनी हाई बजट की एक्शन फिल्म लेकर आते हैं। इस बार साल 2022 में टाइगर श्रॉफ 29 अप्रैल को हीरोपंती 2 लेकर आ रहे हैं। हीरोपंती टाइगर श्रॉफ की हिट फिल्मों का हिस्सा है। ऐसे में फिर से हीरोपंती करते हुए एक्शन का धमाका ईद पर टाइगर दिखाते हुए नजर आयेंगे। जो कि टाइगर के लिए भी बतौर एक्टर बड़ी बात है कि उन्हें ईद जैसी बड़ी रिलीज मिल रही है।

हीरोपंती 2 और मेडे
ईद पर टाइगर श्रॉफ के साथ इस बार अजय देवगन की मेडे रिलीज हो सकती है। ऐसे मेंबॉक्स ऑफिस पर टाइगर और सिंघम की टक्कर देखने को मिल सकती है। हीरोपंती 2 में टाइगर के साथ तारा सुतारिया हैं। वहीं मेडे की कास्टिंग पर नजर डाली जाए तो अजय देवगन, अमिताभ बच्चन और रकुल प्रीत सिंह नजर आयेंगे। अजय देवगन इस फिल्म में पायलट की भूमिका में हैं। हीरोपंती 2 की सबसे बड़ी यूएसपी इस बार हॅालीवुडस्तर के ऐसे एक्शन सीन हैं जो कभी भी टाइगर की पिछली फिल्मों का हिस्सा नहीं रहे हैं।

सलमान खान की तुलना में क्या होगा टाइगर को फायदा?
टाइगर ने खुद हीरोपंती 2 के लिए अपने लिए कई एक्शन सीन को डिजाइन किया है। दूसरी तरफ यह भी कहा जा रहा है कि कोरोना के कारण बीते दो साल से कोई बड़ी फिल्म या तो रिलीज नहीं हुई या फिर ओटीटी पर रिलीज का नुकसान झेल रही हैं। ऐसे में कई फिल्मों का क्लैश साल 2022 में तारीख की कमी के कारण देखने को मिलेगा। वहीं सलमान खान की तुलना में क्या ईद का फायदा क्या टाइगर और अजय देवगन को मिलेगा यह सोच का विषय है। ईद मतलब फैंस के बीच केवल भाईजान की फिल्म है।

सलमान खान ईद बॉक्स ऑफिस
सलमान खान के फैंस ईद पर सिनेमाघर हाउसफुल कर देते हैं। ईद पर फिल्में सलमान खान के स्टारडम के हिसाब से भी करोड़ों की कमाई कर लेती हैं। सलमान खान ने साल 2009 में वांटेड के साथ ईद पर रिलीज की कमाई का सिलसिला जारी किया। वांटेड सलमान खान के करियर की ऐसी फिल्म रही जिसने उन्हें फिर से स्टारडम की गाड़ी पर बैठा दिया था। ईद के मौके पर रिलीज वांटेड ने सुपरहिट होने के साथ 61 करोड़ की कमाई की थी। हर साल ईद पर सलमान की फिल्मों की कमाई तेज रफ्तार से बढ़ती चली गई।

भारत में सलमान खान ईद बॉक्स ऑफिस
साल 2010 में सलमान खान की दबंग ने भारत में 140 करोड़ की कमाई की। साल 2011 में बॉडीगार्ड ने ईद रिलीज पर 148.86 करोड़ की कमाई की। एक था टाइगर ने ईद पर रिलीज के बाद साल 2012 में 199 करोड़ भारतीय कमाई की। सलमान खान की किक साल 2014 में रिलीज हुई। किक ने ईद रिलीज होने पर भारत में 233 करोड़ की कमाई की। बजरंगी भाईजान साल 2015 में रिलीज हुई। बजरंगी भाईजान ने सबसे बड़ी 233 करोड़ की कमाई की। साल 2016 में सलमान खान की सुल्तान ने 300 करोड़ भारतीय कमाई की।ट्यूबलाइट ने साल 2017 में रिव्यू के लिहाज से कमजोर होने के बाद भी 120 करोड़ की कमाई की। रेस 2 साल 2018 में ईद रिलीज हुई। फिल्म को रिव्यू में रेटिंग भी खास नहीं मिली। रेस 3 ने 167 करोड़ की कमाई की।

बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की कमाई डिटेल 10 साल
साल 2019 में रिलीज सलमान खान की भारत ने ईद पर रिलीज होकर 211 करोड़ की बॉक्स ऑफिस पर कमाई की। यहां तक कि सलमान खान की राधे योर मोस्ट वांटेड भाई भी साल 2021 में ईद के मौके पर रिलीज हुई। इससे मेकर्स ने डिजिटल राइट्स और बाकी चीजें मिलाकर 208 करोड़ का बिजनेस किया। फिर ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या टाइगर श्रॉफ की हीरोपंती 2 सलमान खान की ईद फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं।

टाइगर श्रॉफ बॉक्स ऑफिस डिटेल
टाइगर की डेब्यू फिल्म हीरोपंती की बॉक्स ऑफिस कमाई 52.92 करोड़ रही। बागी ने बॉक्स ऑफिस पर 76.34 करोड़ की कमाई की। बागी 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 164.38 करोड़ का रहा है। वॉर ने बॉक्स ऑफिस पर 317 करोड़ की कमाई की। बागी 3 ने बॉक्स ऑफिस पर 93.37 करोड़ की कमाई की।


Click it and Unblock the Notifications











