BOX OFFICE: टाइगर श्राफ की 'बागी 3' ने पूरा किया एक हफ्ता- 2020 की टॉप 2 में शामिल

टाइगर श्राफ- श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म बागी 3 ने सिनेमाघरों में एक हफ्ता गुजार लिया है। धमाकेदार ओपनिंग के साथ फिल्म की कमाई अच्छी रही है और एक हफ्ते में फिल्म 90 करोड़ तक पहुंच चुकी है। जबकि दूसरे वीकेंड पर फिल्म 100 करोड़ क्लब एंट्री ले लेगी। कोरोना से फिल्म की कमाई प्रभावित भी हुई है। लेकिन खास बात है कि कोरोना की कहर की वजह से कई आगामी फिल्में पोस्टपोन हो चुकी है, जिसका थोड़ा फायदा बागी 3 को मिल सकता है।

अक्षय कुमार स्टारर रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी 24 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिल्म पोस्टपोन हो चुकी है। फिलहाल नई रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है। वहीं, कई शहरों में 31 मार्च तक सिनेमाघरों को बंद भी कर दिया गया है। खासकर सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों को।

Baaghi 3

बागी 3 की बात करें तो ट्रेड पंडितों के अनुसार फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 140-150 करोड़ तक पहुंच सकता है। फिल्म काफी बड़े बजट पर तैयार हुई है, लिहाजा, फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 150 करोड़ का आंकड़ा पार करना ही होगा। फिलहाल यह 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली 2020 की दूसरी फिल्म होगी।

यहां जानें 2020 की सबसे ज्यादा कमाने वाली टॉप 6 फिल्में-

कोरोना की वजह से एक साल के आगे बढ़ी ये हॉलीवुड फिल्म- अक्षय कुमार के साथ होगी क्लैश

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X