टाइगर श्राफ की 'बागी 3'- सिर्फ भारत में ही नहीं, ओवरसीज BOX OFFICE पर भी धमाकेदार कमाई
अहमद खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'बागी 3' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी दौड़ लगा रही है। टाइगर श्राफ और श्रद्धा कपूर स्टारर यह फिल्म पहले वीकेंड तक जहां भारत में 50 करोड़ के लगभग की कमाई कर चुकी है, वहीं ओवरसीज में भी फिल्म ने शानदार ओपनिंग दी है। ओवरसीज में फिल्म ने दो दिनों में 13.03 करोड़ का कलेक्शन किया है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म पहले वीकेंड तक 70 करोड़ (gross) तक पहुंच चुकी है।
ट्रे़ड पंडितों की मानें तो सोमवार और मंगलवार को भी बागी 3 को होली की छुट्टियों का फायदा मिलेगा। पहले हफ्ते में कुल 80-85 करोड़ तक पहुंच सकती है। खास बात है कि फिल्म के पास कमाने के लिए काफी स्क्रीन और लंबा समय है। 24 मार्च में रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी रिलीज हो रही है। लिहाजा, उससे पहले बागी 3 जमकर कमा सकती है। बता दें, बागी 2 ने 160 करोड़ तक की कमाई की थी। फिल्म सुपरहिट रही थी।


Click it and Unblock the Notifications