BOX OFFICE: टाइगर श्राफ की 'बागी 3', धमाकेदार ओपनिंग के साथ सफर शुरु- जानें कलेक्शन
बागी फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म बागी 3 सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। टाइगर श्राफ, रितेश देशमुख और श्रद्धा कपूर स्टारर इस एक्शन इंटरटेनर को जहां समीक्षकों से फिल्म को निगेटिव प्रतिक्रिया मिली है, वहीं टाइगर फैंस फिल्म को शानदार मान रहे हैं। फिल्म को एक्शन और स्टंट सीन्स के लिए काफी सराहा जा रहा है। लेकिन कहानी के मामले में फिल्म बेहद कमजोर है।
बहरहाल, अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ओपनिंग दी है। बागी 3 ने शुक्रवार को 17.50 करोड़ की कमाई की है। यह धमाकेदार शुरुआत है। ट्रेड पंडितों की मानें तो बागी 3 अपने पहले वीकेंड में ही 70-80 करोड़ तक पहुंच जाएगी। लिहाजा, फिल्म का 100 करोड़ क्लब में पहुंचना पक्का हो जाएगा।

साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बनी बागी 3 भारत में 4400 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। जबकि ओवरसीज में 1100 स्क्रीन पर। यह सिर्फ टाइगर श्राफ की सबसे बड़ी रिलीज नहीं, बल्कि वर्ल्डवाइड सबसे बड़े स्तर पर रिलीज होने वाली बॉलीवुड फिल्मों में शामिल है।
यहां जानें टाइगर श्राफ की फिल्मों का ओपनिंग कलेक्शन-
'बागी 3' फिल्म रिव्यू- कमज़ोर कहानी पर टाइगर श्राफ की शानदार एक्शन का तड़का


Click it and Unblock the Notifications