BOX OFFICE: होली पर बागी 3 की धुआंधार कमाई, टाइगर का तगड़ा रिकॅार्ड, डिटेल रिपोर्ट !
बागी फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म बागी 3 अपने रिलीज के साथ पूरी तरह से कमा रही है। हालांकि कोरोनावायरल का असर बागी 3 पर नहीं होता हुआ दिखाई दे रहा है। फिल्म कमाई कर रही है।
टाइगर श्रॉफ, रितेश देशमुख और श्रद्धा कपूर स्टारर इस एक्शन फिल्म को दर्शकों की बेहतरीन प्रतिक्रिया मिल रही है। बागी 3 में टाइगर के एक्शन और स्टंट की काफी तारीफ हो रही है। दर्शक इसे पसंद कर रहे हैं।

इसका साफ नजारा इसी से लगाया जा सकता है कि अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म को होली के वीकेंड का फायदा मिला है।बागी 3 ने ओपनिंग डे पर 17.50 करोड़ की कमाई की है। इस वीक इरफान खान की अंग्रेजी मीडियम रिलीज हो रही है। फिलहाल चलिए देखते हैं कि अब तक बागी 3 ने कितनी कमाई की।


Click it and Unblock the Notifications