BOX OFFICE: 'बागी 3' की जबरदस्त ओपनिंग- अजय देवगन की तान्हाजी को छोड़ा पीछे
टाइगर श्राफ- श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म बागी 3 ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ओपनिंग ली है। शुक्रवार को 17.50 करोड़ के कलेक्शन के साथ बागी 3 इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म बन चुकी है। जी हां, बागी 3 ने ओपनिंग के मामले में अजय देवगन की तान्हाजी को भी पीछे छोड़ दिया है। तान्हाजी ने 15.10 करोड़ की ओपनिंग दी थी।
अहमद खान के निर्देशन में बनी बागी 3 बॉक्स ऑफिस पर छा चुकी है। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी जबरदस्त रही है और अब दूसरे दिन की ऑक्यूपेंसी भी जबरदस्त है। ट्रेड पंडितों की मानें तो बागी 3 पहले वीकेंड ही 70-80 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। बता दें, फिल्म दुनियाभर में 5500 स्क्रीन पर रिलीज हुई है।

हालांकि, बागी 3 इसी फ्रैंचाइजी की दूसरी फिल्म 'बागी 2' को पीछे नहीं छोड़ पाई है। बागी 2 ने 25 करोड़ की ओपनिंग दी थी। फिलहाल देखना दिलचस्प होगा कि तान्हाजी के बाद बॉलीवुड की ये एक्शन धमाका 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले पाती है या नहीं!
बहरहाल, यहां जानें 2020 में अब तक रिलीज फिल्मों की टॉप ओपनिंग कलेक्शन-
धमाकेदार खबर! रोहित धवन की अगली फिल्म में फाइनल हैं कार्तिक आर्यन?


Click it and Unblock the Notifications