Just In
- 26 min ago
सलमान, शाहरुख और माधुरी दीक्षित एक फ्रेम में, करण जौहर की पार्टी से वायरल हुई शानदार तस्वीर!
- 2 hrs ago
12 सालों के प्यार के बाद 9 जुलाई को खास तरीके से शादी करेंगे पायल रोहतगी और संग्राम सिंह!
- 7 hrs ago
भोजपुरी स्टार पवन सिंह पर दूसरी पत्नी का गंभीर आरोप- गर्भपात, मारपीट, जल्द होगा तलाक!
- 11 hrs ago
नरगिस फाखरी का बुरा एक्सीडेंट, साइकिल चलाते वक्त मुंह के बल गिरी, भयानक VIDEO वायरल
Don't Miss!
- News
इमरान खान ने देश को दरिद्र बना दिया, जनता को संबोधित करते गुस्से में आग-बबूला हुए शहबाज शरीफ
- Automobiles
हुंडई की नई जनरेशन टक्सन वेबसाइट पर दिखी, कपंनी कर रही है लाॅन्च की तैयारी
- Education
JAC 10th 12th Result 2022 Live Updates झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2022 लेटेस्ट अपडेट
- Finance
गजब की किस्मत : दूध खरीदने निकला, खरीदी लॉटरी और जीत गया 15 करोड़ रु
- Technology
इस नंबर को डायल करते ही आपका WhatsApp अकाउंट हो जाएगा हैक, पढ़ें पूरी खबर
- Lifestyle
जानें चिक्नपॉक्स से कितना अलग है मंकीपॉक्स, बच्चों में क्या लक्षण आ सकते है नजर
- Travel
काफी ऐतिहासिक व धार्मिक है उत्तर प्रदेश, यहां नहीं घूमे तो क्या घूमे
- Sports
जोकोविच ने कोरोना को लिया हल्के में, अब सामने आया राफेल नडाल का बयान
टाइगर श्रॉफ ने 2022 की ईद और क्रिसमस को किया लॉक- एक्शन फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका!
बॉलीवुड साल 2022 के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार है। डेढ़ सालों से टल रही फिल्में अब अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। कई नई फिल्मों की भी घोषणा हो चुकी है। जहां एक ओर कई बड़ी फिल्में भी क्लैश हो रही हैं, एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ दो बड़ी फेस्टिव रिलीज घोषित कर चुके हैं।
टाइगर अपनी आने वाली फिल्मों के साथ एक ब्लॉकबस्टर साल के लिए तैयार हैं। उनकी 2 फिल्में साल 2022 में रिलीज हो रही हैं। ईद के मौके पर हीरोपंती 2 और क्रिसमस पर गणपत। दोनों ही बड़े बजट की एक्शन फिल्में हैं। कोई शक नहीं कि टाइगर के यह साल काफी धमाकेदार साबित होने वाला है। यह पहली बार होगा कि उन्होंने साल की दो सबसे बड़ी फेस्विट डेट्स को लॉक किया है।
2022
में
आने
वाली
फिल्मों
से
अक्षय
कुमार
की
2000
करोड़
की
कमाई?
एक्टर
ने
दिया
रिएक्शन
कोई शक नहीं है कि ईद और क्रिसमस दोनों ही फेस्टिवल बॉक्स ऑफिस के लिए वरदान साबित होती हैं। इस दौरान छुट्टियों को माहौल होता है.. और लोग दिल खोलकर फिल्में देखते हैं।
पिछले एक दशक का समय देंखे तो ईद पर सलमान खान और क्रिसमस पर आमिर खान की फिल्में फिक्स मानी जाती थी। लेकिन 2022 में यह मामला बदल चुका है और दोनों ही बड़ी तारीखें टाइगर के हाथ लगी है।

हीरोपंती 2 - ईद रिलीज
हीरोपंती 2 पहले 6 मई 2022 के लिए शेड्यूल की गई थी, लेकिन अब ईद 2022 पर यानि की 29 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। यह टाइगर श्रॉफ की पहली ईद रिलीज होगी। टाइगर की एक्शन फिल्मों का क्रेज देखकर माना जा सकता है कि ये एक धमाकेदार पारी हो सकती है।

अजय देवगन के साथ टक्कर
खैर, ईद पर टाइगर अकेले नहीं आ रहे, बल्कि इसी दिन रिलीज हो रही है अजय देवगन- अमिताभ बच्चन- रकुल प्रीत स्टारर फिल्म "रनवे 34"। कोई शक नहीं कि इन दो बड़ी फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगा।

बड़े बजट की फिल्म
हीरोपंती 2 की बात करें तो फिल्म का निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं और निर्माता हैं साजिद नाडियाडवाला। हीरोपंती 2 की कहानी 7 देशों से होकर गुजरती है- भारत, यूएसए, इंग्लैंड, रूस, जर्मनी, तुर्की और इटली।'हीरोपंती 2' के म्यूजिक स्कोर का पदभार ए आर रहमान को सौंपा गया है।

गणपत
वहीं, अब टाइगर ने गणपत के रिलीज डेट की घोषणा करते हुए लिखा- "भगवान के आशीर्वाद से जनता को मिलने आ रेला है गणपत अगले क्रिसमस आपके नजदीकी सिनेमाघरों में।"
इस एक्शन- थ्रिलर फिल्म में टाइगर और कृति सैनन की जोड़ी दिखेगी। फिल्म का निर्देशन विकास बहल कर रहे हैं।

क्रिसमस बॉक्स ऑफिस
क्रिसमस पर रिलीज फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अक्सर तहलका मचाया है। आमिर खान की दंगल, गजिनी, 3 इडियट्स, पीके हो या.. सलमान खान की टाइगर जिंदा है.. ये सभी फिल्में ब्लॉकबस्टर रही थीं।

टाइगर श्रॉफ
टाइगर की पिछली फिल्म थी 'बागी 3', जिसने 97.32 करोड़ का कलेक्शन किया था। कोविड की वजह से फिल्म को जल्द ही सिनेमाघरों से उतारना पड़ा था।
वहीं, टाइगर की आने वाली फिल्मों में हीरोपंती 2, गणपत, बागी 4 और वॉर 2 है.. साथ ही अफवाहें हैं कि अली अब्बास जफर की अगली फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर साथ दिखने वाले हैं।