Tiger 3: शाहरुख खान की पठान और जवान को पछाड़ने में नाकाम रही टाइगर 3, यहां जानें 2023 के टॉप ओपनर्स

tiger-3-fails-to-beat-shahrukh-khan-pathaan-and-jawan-with-a-big-margin-see-top-5-openers-of-2023

Tiger 3 Fails To Beat Pathaan And Jawan: सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म टाइगर 3 सिनेमाघरों में आ चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। दिवाली के दिन रिलीज हुई इस फिल्म ने भारत में 43 करोड़ तक की ओपनिंग ली है। वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इसने 95 करोड़ तक का कलेक्शन किया है।

खास बात है कि टाइगर 3 सलमान खान के करियर की सबसे ज्यादा ओपनिंग देने वाली फिल्म बन चुकी है। लेकिन साल 2023 में आई फिल्मों की लिस्ट में यह ओपनिंग के मामले में तीसरे नंबर पर आती है। साथ ही यह स्पाई यूनिवर्स की टॉप ओपनर बनने में भी नाकाम रही।

पठान और जवान से पीछे रह गई टाइगर 3

टाइगर 3 ने भारत में सभी भाषाओं को मिलाकर 44 करोड़ का कलेक्शन किया है। जो कि शाहरुख खान स्टारर जवान और पठान से काफी नीचे है। बता दें, सिर्फ 2023 की ही नहीं, बल्कि हिंदी फिल्मों के इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म है जवान। देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में कौन सी फिल्म इसका रिकॉर्ड तोड़ पाती है।

वहीं, यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की बात करें, तो टाइगर 3 ओपनिंग नबर्स के मामले में पठान (55 करोड़) और ऋतिक रोशन स्टारर वॉर (53. 35 करोड़) को पीछे छोड़ने में नाकाम रही है। फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि टाइगर 3 का लाइफटाइम कलेक्शन कहां तक पहुंचता है।

2023 की टॉप 5 ओपनिंग फिल्में-

जवान- 65.60 करोड़ (75 करोड़ ऑल इंडिया)
पठान- 55 करोड़ (57 करोड़ ऑल इंडिया)
टाइगर 3- 43 करोड़*
गदर 2- 40 करोड़
आदिपुरुष- 37.25 करोड़

More from Filmibeat

Read more about: tiger 3 salman khan pathaan jawan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X