..................... Tiger 3 diwali box office collection records history salman khan katrina kaif film becomes diwali highest grossing film - Hindi Filmibeat

Tiger 3 Collection: सलमान खान की सबसे बड़े ओपन‍र का द‍िवाली के दिन रहा ऐसा हाल, बना दिया ये रिकॉर्ड

Tiger 3, Bollywood, Salman Khan, Katrina Kaif

Tiger 3 Diwali Collection: दिवाली के मौके पर रिलीज हुई सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म 'टाइगर 3' बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड धुआं करने के लिए तैयार है। यह सलमान के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग बनी इस फिल्म ने दिवाली के दिन बॉक्स ऑफिस को कमाई के मामले में बाग-बाग कर दिया है।

'टाइगर 3' अब तक 'भारत' सलमान के करियर की हाइएस्ट ओपनर थी, लेकिन अब इसकी जगह 'टाइगर 3' ने ले ली है। एक दिलचस्प बात ये भी है कि 'टाइगर 3' की एडवांस बुकिंग से पहले दिन 22.97 करोड़ की कमाई हुई थी, जबकि रिलीज डेट वाले दिन 21.53 करोड़ की स्पॉट बुकिंग भी हुई है।

हालांकि दिवाली वाले दिन रिलीज करने के कारण फिल्म को नुकसान भी हुआ है। दरअसल, ओपनिंग डे की कमाई के मामले में 'टाइगर 3', शाहरुख की 'पठान' और 'जवान' को पछाड़ नहीं पाई। 12 नवंबर को दिवाली होने के बावजूद भारी संख्या में लोग थिएटर पहुंचे और 'टाइगर 3' का आनंद लिया। थिएटर्स के बाहर खूब ढोल-नगाड़े बज रहे थे और लोग नाच रहे थे। वहीं सिनेमाघरों में पटाखे तक जलाए गए। दोपहर 3 बजे तक के शोज में फिल्म ने खूब कमाई की, पर उसके बाद इसमें गिरावट दर्ज की गई। इसकी मुख्य वजह दिवाली का त्योहार और लक्ष्मी पूजा रही। लेकिन फिल्म तो असली काम दिन के शोज में ही कर चुकी थी। ये फिल्म दिवाली के दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

दिवाली पर 'टाइगर 3' को कमाई का दोपहर 3 बजे तक भरपूर मौका मिला। यही वजह रही कि इसमे तगड़ी कमाई कर डाली, और सलमान के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई। बॉक्स ऑफिस के आंकड़े बताने वाली साइट Sacnilk के मुताबिक, 'टाइगर 3' ने पहले दिन सभी भाषाओं से 44.50 करोड़ का कलेक्शन किया। रविवार को मॉर्निंग शोज में जहां 36.55% ऑक्यूपेंसी रही, वहीं दोपहर के शोज में और भी दर्शक फिल्म देखने पहुंचे, जिसके कारण ऑक्यूपेंसी 42.73% तक पहुंच गई। शाम को यह थोड़ी सी घटी, लेकिन नाइट शोज में 'टाइगर 3' के लिए और क्रेज दिखा। रात के शोज में फिल्म की ऑक्यूपेंसी 46.18% रही।

ओपनिंग डे पर 'पठान' ने देशभर में 57 करोड़ कमाए थे, वहीं 'जवान' की सभी भाषाओं से कमाई 75 करोड़ और सिर्फ हिंदी भाषा से 65.5 करोड़ रही थी। इस हिसाब से भले ही 'टाइगर 3' की पहले दिन की कमाई का आंकड़ा कम हो, पर फिर भी काफी है। ऐसा इसलिए क्योंकि 3 बजे तक भारी संख्या में लोग फिल्म देखने पहुंचे थे और शोज भी हाउसफुल थे। लेकिन 3 बजे के बाद दिवाली सेलिब्रेशन और लक्ष्मी पूजा के कारण दर्शकों की संख्या घटने लगी। पूजा के कारण ही कई जगहों पर थिएटर्स जल्दी बंद हो गए। जाहिर है इसका असर 'टाइगर 3' की कमाई पर पड़ता। और असर पड़ा भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X