..................... Tiger 3 Box Office In USA: Salman Khan Overtakes Shah Rukh Khan’s Pathaan In Advance Booking - Hindi Filmibeat

Tiger 3 Box Office In USA: ओवरसीज में सलमान खान का जलवा, एडवांस बुकिंग में टाइगर ने पठान को पछाड़ा

tiger-3-box-office-in-usa-salman-khan-overtakes-shah-rukh-khan-s-pathaan-in-advance-booking

Tiger 3 Advance Booking In USA: सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'टाइगर 3' सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि ओवरसीज में भी अपना दमदार क्रेज बना रही है। भारत में फिल्म की एडवांस बुकिंग 5 नवंबर से शुरु होगी, लेकिन इंटरनेशनली यह शुरु हो चुकी है और शानदार प्रदर्शन कर रही है।

मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी ये दिवाली के मौके पर 12 नवंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म का क्रेज फैंस के सिर पर इस कदर है कि USA में टाइगर 3 ने एडवांस बुकिंग के मामले में शाहरुख खान स्टारर पठान को पीछे छोड़ दिया है।

टाइगर 3 ने पठान को छोड़ा पीछे

रिपोर्ट्स के अनुसार, टाइगर 3 अपनी रिलीज़ से 9 दिन पहले ही अमेरिका में $75-80K की टिकट बिक्री तक पहुंच गई है। फिल्म की रिलीज डेट से पहले अमेरिका में प्रमुख जगहों पर एडवांस बुकिंग में तेजी देखी गई। अगर इन सभी आंकड़ों पर गौर किया जाए, तो इसने शाहरुख खान की 'पठान' को भी पीछे छोड़ दिया है, जिसने रिलीज से 9 दिन पहले लगभग 70-75K डॉलर की कमाई की थी।

जीरो कट के साथ सेंसर बोर्ड से पास टाइगर 3

बता दें, सीबीएफसी ने जीरो विजुअल कट के साथ टाइगर 3 को यू/ए सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है। सबटाइटल्स में कुछ शब्दों को बदला गया है। साथ ही कुछ डायलॉग्स में RAW (रिसर्च एंड एनालिसिस विंग) का जिक्र किया गया है। सीबीएफसी ने निर्माताओं से इन संवादों में सही संक्षिप्त नाम, यानी R&AW का उपयोग करने के लिए कहा है। फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 33 मिनट का है।

Read more about: tiger 3 salman khan katrina kaif
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X