Tiger 3 Box Office Day 3: तीसरे दिन नीचे गिरी सलमान- कैटरीना के फिल्म की कमाई, वर्ल्डवाइड 200 करोड़ पार

tiger-3-box-office-day3-salman-khan-film-falls-despite-partial-holiday-cricket-world-cup-may-affect

Tiger 3 Box Office Collection Day 3: सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर एक्शन थ्रिलर टाइगर 3, दिवाली के मौके पर 12 नवंबर को रिलीज हुई। मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित यह फिल्म पॉपुलर टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है। जाहिर है फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह था, जिसका असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों पर भी दिखा।

बॉक्स ऑफिस पर 43 करोड़ की ओपनिंग देने के बाद, टाइगर 3 (हिंदी) ने सोमवार को 58 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो तीसरे दिन यानि की मंगलवार को फिल्म के कलेक्शन में 30 प्रतिशत तक की गिरावट आई है।

तीन दिनों में टाइगर 3 की कमाई

तीसरे दिन टाइगर 3 ने बॉक्स ऑफिस पर 37-39 करोड़ के लगभग का कलेक्शन किया है। जिसके बाद फिल्म की कुल कमाई 141- 143 करोड़ तक पहुंच चुकी है। खास बात है कि मंगलवार को देश के कई हिस्सों में गोवर्धन पूजा की छुट्टी थी, फिर भी फिल्म की कमाई नीचे गिर गई। ये थोड़ी अफसोसजनक बात है।

वहीं, बुधवार को क्रिकेट विश्व कप में भारत सेमी फाइनल खेलने वाला है, जिसका प्रभाव टाइगर 3 की कमाई पर दिखने वाला है। हालांकि सिनेमाघरों में फिलहाल टाइगर 3 के आस पास कोई कंपिटिशन नहीं है। लिहाजा, फिल्म के पास कमाने के लिए काफी लंबा वक्त है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन

ओवरसीज में टाइगर 3 काफी जबरदस्त परफॉर्म कर रही है। तीन दिनों में फिल्म ने ओवरसीज में 54 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन में यह तीन दिनों में 200 करोड़ के पार पहुंच चुकी है। देखना दिलचस्प होगा कि टाइगर 3 का लाइफटाइम कलेक्शन कहां तक पहुंच पाता है। फिलहाल यह शाहरुख खान की जवान और पठान से काफी पीछे चल रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X