Tiger 3 Box Office Day 1 Collection: दिवाली पर दहाड़े सलमान खान, मिली करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग!

Tiger 3 Box Office Day 1 Collection: यशराज फिल्म्स की टाइगर 3 को दिवाली के दिन रविवार 12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। त्योहार के मौके पर आम दिनों से कम से ऑक्यूपेंसी होने के बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग दी है। बता दें, टाइगर 3 सलमान खान की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म बन चुकी है।
टाइगर 3 ने पहले दिन भारत में 43 करोड़ (हिंदी) की कमाई की है। तमिल और तेलुगु में फिल्म ने 1.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। यह स्पाई यूनिवर्स की सबसे बड़ी फिल्म तो नहीं बन पाई, लेकिन भारत (42.30 करोड़) को पीछे कर, सलमान खान की सबसे बड़े ओपनर साबित हुई है।
टाइगर 3 वर्ल्डवाइड कलेक्शन
सभी भाषाओं को मिलाकर टाइगर 3 ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 95 करोड़ तक का आंकड़ा छू लिया है। देखना दिलचस्प होगा कि इस हफ्ते आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई कैसी होगी! ट्रेड पंडितों की मानें तो शुरुआती तीन दिनों में टाइगर 3 भारत में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।
दिवाली के दिन सेकेंड हाफ में दर्शकों की संख्या काफी कम होने के बावजूद, अगर फिल्म 43 करोड़ की कमाई करने में सफल रही है, तो काफी उम्मीद है कि अन्य दिनों में फिल्म कहर बरपा सकती है। मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी इस एक्शन फिल्म में सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी मुख्य भूमिकाओं में हैं। जबकि रेवती, शाहरुख खान, विशाल जेठवा, रिद्धि डोगरा कैमियो निभाते दिखे।
सलमान खान की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस ओपनिंग:
टाइगर 3- 44.50 करोड़
भारत- 42.30 करोड़
प्रेम रतन धन पायो- 40.35 करोड़
सुलतान- 36.54 करोड़
टाइगर जिंदा है- 34.10 करोड़
एक था टाइगर- 32.92 करोड़
रेस 3- 28.50 करोड़
बजरंगी भाईजान- 27.25 करोड़


Click it and Unblock the Notifications











