टाइगर 3 के साथ सलमान खान ऑल-टाइम दिवाली रिकॉर्ड तोड़ने के लिए हैं तैयार, होगी बंपर ओपनिंग!

Tiger 3 Advance Booking: सलमान खान और कैटरीना कैफ फिल्म टाइगर 3 के साथ इस दिवाली जोरदार धमाका करने वाले हैं। जबकि ऑडियंस और एक्टर के फैन्स में फिल्म को लेकर उत्साह अगले स्तर पर है, हर कोई इसके शुरुआती बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। बता दें, फिल्म की एडवांस बुकिंग जबरदस्त चल रही है।
टाइगर 3 ने एडवांस बुकिंग से अब तक लगभग 13 करोड़ की कमाई कर ली है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म वास्तव में दिवाली के दिन एक खास रिलीज है, जिससे ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की ओपनिंग मिलने की उम्मीद है। बता दें, फिलहाल फिल्म के पास रिलीज होने में दो दिन बचे हैं।
बिके डेढ़ लाख से ज्यादा टिकट
पहले दिन यानि की रविवार के लिए देश के नेशनल चेन्स में डेढ़ लाख से ऊपर टिकट बिक चुके हैं। पीवीआर आईनॉक्स ने अब तक 1.25 लाख टिकट बेचे गए हैं, वहीं सिनेपॉलिस में यह संख्या 28 हजार तक की है। जबकि दूसरे दिन यानि की सोमवार के लिए एडवांस बुकिंग में अब तक 64 हजार टिकट बिके हैं।
कश्मीर- असम में बेहतरीन ऑक्यूपेंसी
मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित यह फिल्म 12 नवंबर, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'टाइगर 3' एडवांस बुकिंग में कश्मीर और असम जैसे जगहों पर भी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। फिल्म ने पहले ही श्रीनगर के पीवीआर आईनॉक्स में 68% की ऑक्यूपेंसी रेट के साथ 1444 में से 980 टिकटें बेच ली हैं। वहीं, असम (42 %), बिहार (19%), महाराष्ट्र (13%), दिल्ली- एनसीआर (13%), तमिलनाडु (32 %) में फिल्म की ऑक्यूपेंसी काफी बेहतर दिख रही है।


Click it and Unblock the Notifications











