..................... Tiger 3 advance booking: Salman Khan roars at the box office, all set to give his biggest opening! - Hindi Filmibeat

Tiger 3 Advance Booking: सलमान - कैटरीना की फिल्म ने ली दमदार शुरूआत, कुछ ही घंटों में रिकॉर्डतोड़ कमाई!

tiger-3-advance-booking-salman-khan-roars-at-the-box-office-all-set-to-give-his-biggest-opening

Tiger 3 Advance Booking: सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म टाइगर 3 की एडवांस बुकिंग भारत में भी शुरु हो चुकी है और रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने जबरदस्त शुरुआत ली है। महज कुछ ही घंटों में फिल्म के कुछ क्रेजी नंबर देखने को मिले हैं। जिसके बाद कहा जा सकता है कि ये 2023 की अगली ब्लॉकबस्टर बनने को तैयार है।

मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी ये दिवाली के मौके पर 12 नवंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। ऐसे में उम्मीद है कि टाइगर 3 के साथ सलमान खान और कैटरीना अपनी अब तक की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस ओपनर दे पाएंगे।

टाइगर 3 ने एडवांस बुकिंग रिपोर्ट जबरदस्त

आंकड़ों की बात करें, तो पहले दिन के लिए टाइगर 3 के पीवीआर आइनॉक्स के 20 हजार टिकट और सिनेपॉलिस के 3800 टिकट्स बिक चुके हैं। बता दें, 24 घंटों से भी कम समय में फिल्म ने 1 करोड़ की कमाई पार कर ली है। भारत में ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल मार्केट में भी फिल्म शानदार परफॉर्म कर रही है। बता दें, यूएस में टाइगर 3 ने पठान को पीछे छोड़ दिया है।

देखना दिलचस्प होगा कि क्या बॉक्स ऑफिस ओपनिंग के मामले में टाइगर 3 इस साल आई पठान और जवान को पीछे छोड़ पाती है या नहीं! बता दें, पठान ने सभी भाषाओं को मिलाकर 57 करोड़ और जवान ने 75 करोड़ की ओपनिंग दी थी।

खास बात है कि यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस स्पाई थ्रिलर को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से यू/ए सर्टिफिकेट दिया गया है। साथ ही फिल्म को बिना किसी काट-छांट के हरी झंडी मिल गई है। फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 33 मिनट का है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X