Tiger 3 Advance Booking Day 1: सलमान- कैटरीना की फिल्म को मिला जबरदस्त रिस्पॉस, लेगी 100 करोड़ की ओपनिंग!

Tiger 3 Advance Booking Day 1: सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म टाइगर 3 की एडवांस बुकिंग की जोरदार शुरुआत हुई है। टाइगर और जोया को एक बार फिर स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं, जिसका नतीजा टिकट खिड़की पर भी देखने को मिल रहा है।
फिल्म के 7,392 शो में 1.42 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं और अपनी पहली दिन की एडवांस बुकिंग से फिल्म लगभग 4.2 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। जी हां, टाइगर 3 के हिंदी 2डी शो में कुल 1,38,804 टिकट बिके, जबकि इसके हिंदी आईमैक्स 2डी शो (109 शो) में कुल 2,713 टिकट बिक चुके हैं।
रविवार को जबरदस्त रही एडवांस बुकिंग
रविवार को फिल्म के हिंदी 4DX शो में केवल 513 टिकट बिके। रविवार को टाइगर 3 की एडवांस बुकिंग में मुख्य तौर पर इन राज्यों में सबसे ज्यादा रही- महाराष्ट्र (1.47 करोड़), दिल्ली (1.16 करोड़), तेलंगाना (74.32 लाख), पश्चिम बंगाल (70.90 लाख), गुजरात (63.68 लाख), केरल (54.67 लाख), और उत्तर प्रदेश थे। (51.35 लाख)।
9 हजार से ज्यादा टिकट बिकी
इसके अलावा, सलमान खान की टाइगर 3 ने रविवार को 2 प्रमुख मल्टीप्लेक्स चेन्स में 56,100 से अधिक टिकट बेचे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, टाइगर 3 ने पहले दिन पीवीआर आईनॉक्स आउटलेट्स पर 47,000 टिकटें और सिनेपोलिस में 9,100 टिकटें बेचीं। यानि की अब तक कुल 56,100 टिकटें बिक चुकी हैं।
खास बात है कि कई मल्टीप्लेक्स शोज अभी से ही फुल हो चुके हैं, जबकि फिल्म की रिलीज में 6 दिन बचे हैं। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म 100 करोड़ का ग्रॉस वर्ल्डवाइड कलेक्शन दे सकती है।
मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित, टाइगर 3 स्पाई यूनिवर्स की पांचवी फिल्म है। साथ ही एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है के बाद यह यशराज फिल्म्स के टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। फिल्म 11 नवंबर को ओवरसीज में और 12 नवंबर को पूरे भारत में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications