..................... Thugs of Hindostan worldwide Box Office update fails to impress the overseas audience - Hindi Filmibeat

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी औंधे मुंह गिरे आमिर खान, 2018 की महाफ्लॉप - ठग्स ऑफ हिंदुस्तान

आमिर खान स्टारर ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के लिए एक के बाद एक बुरी खबरों का सिलसिला खत्म नहीं हो पा रहा है। जहां 52 करोड़ की ओपनिंग के बाद फिल्म पांचवे दिन पांच करोड़ पर गिर चुकी है वहीं अब फिल्म के इंटरनेशनल आंकड़े भी आ चुके हैं जो कि काफी अच्छे नहीं है। खबर है कि फिल्म ने वीकेंड पर इंटरनेशल स्तर पर केवल 46 करोड़ की कमाई की है।

आमिर खान की ये फिल्म जितनी कमाई नहीं कर रही है उससे ज़्यादा तो फिल्म पर चुटकुले बन रहे हैं। हालांकि इसके बावजूद, फिल्म ने बॉलीवुड की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड, 52 करोड़ की कमाई के साथ तोड़ा। लेकिन फिल्म का वर्ड ऑफ माउथ इतना खराब था कि दूसरे ही दिन ये आंकड़ा, 45 प्रतिशत गिर गया।

thugs-of-hindostan-worldwide-box-office-update-fails-to-impress-the-overseas-audience

दूसरे दिन ठग्स ऑफ हिंदुस्तान ने केवल 28 करोड़ की कमाई की। तीसरे दिन ये आंकड़ा और गिरा और फिल्म ने 22 करोड़ की कमाई की। चौथे दिन तक फिल्म का कुल कलेक्शन केवल 123 करोड़ पहुंचा है। और अब फिल्म की कुल कमाई भी 200 करोड़ तक नहीं पहुंच पाई है जो कि फिल्म का बजट है।

जानिए इस साल की फ्लॉप फिल्में -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X