ना आमिर, ना शाहरुख, सलमान खान- दिवाली BOX OFFICE पर ब्लॉकबस्टर रहे हैं अजय देवगन

दिवाली पर रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर चुकी है। दिवाली पर रिलीज बॉलीवुड फिल्मों की बॉक्स ऑफिस को देखा जाए तो पिछले 10 सालों में सबसे ज्यादा सफल फिल्में अजय देवगन ने दी है। शाहरुख, सलमान ने भी कुछ हिट फिल्में अपने नाम की है, लेकिन अक्षय कुमार और आमिर खान ऐवरेज ही रहे हैं।

ठग्स ऑफ हिंदुस्तान का बुरा हाल- पहले वीकेंड ही फेल हो गए आमिर खान

आमिर खान- अमिताभ बच्चन जैसे बड़े सुपरस्टार्स के बावजूद दिवाली पर रिलीज फिल्म का फ्लॉप हो जाना हैरान कर देता है। जाहिर तौर पर ठग्स ऑफ हिंदुस्तान को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया है। फिल्म का कंटेंट लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया। नतीजतन निगेटिव वर्ड ऑफ माउथ का प्रभाव बॉक्स ऑफिस पर दिखा।

Thugs Of Hindostan

ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के साथ ही आमिर खान ने दिवाली पर फ्लॉप फिल्मों के रिकॉर्ड को बनाए रखा है। सलमान खान से लेकर शाहरुख.. सभी ने दिवाली पर अपने करियर की बड़ी फ्लॉप फिल्में दी हैं। लेकिन ठग्स ऑफ हिंदुस्तान ने फ्लॉप होने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 300 करोड़ के बजट पर बनी यह फिल्म मुश्किल से 200 करोड़ तक भी नहीं पहुंच पाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X