40 करोड़ की ब्लॉकबस्टर ओपनिंग देगी आमिर की ठग्स ऑफ हिंदुस्तान, सलमान के साथ दी थी फ्लॉप दीवाली
आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदुस्तान 8 नवंबर को रिलीज़ हो रही है और अब फिल्म की ओपनिंग को लेकर कयास लगना शुरू हो गए हैं। ट्रेड मार्केट ने फिल्म पर 40 करोड़ की ओपनिंग का दांव लगाया है। और हो सकता है कि ये आंकड़ा सही साबित हो क्योंकि एक तो दीवाली वीकेंड पर फिल्म के टिकट महंगे होंगे और दूसरा खबर है कि फिल्म देखने आमिर के चीनी फैन भी भारत आ रहे हैं।
इसलिए ये तो तय है कि आमिर खान ब्लॉकबस्टर दीवाली देंगे। पिछले साल भी आमिर खान मेहमान बनकर दीवाली पर सीक्रेट सुपरस्टार में नज़र आए थे। फिल्म ने भारत में लगभग 62 करोड़ की कमाई की थी। अब देखना है कि ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की ओपनिंग फिल्म के लिए कोई रिकॉर्ड बना पाती है या नहीं।

आखिरी बार, आमिर खान दीवाली पर 24 साल पहले सलमान खान के साथ अंदाज़ अपना अपना में नज़र आए थे। फिल्म अजय देवगन की सुहाग के साथ क्लैश हुई थी। और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप थी।
देखिए दीवाली पर अब तक की टॉप ओपनिंग वाली फिल्मों की लिस्ट -


Click it and Unblock the Notifications











