BOX OFFICE: धमाकेदार ओपनिंग के साथ ये रिकॉर्ड बनाएगी आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदुस्तान!
आमिर खान, अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख स्टारर फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान साल की सबसे बड़ी फिल्म है। फिल्म 8 नवंबर यानि की गुरुवार को ही रिलीज होने वाली है। ट्रेड पंडितों की मानें तो यह बॉलीवुड की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस ओपनर साबित हो सकती है। लेकिन इसके लिए फिल्म को कम से कम 45 करोड़ की कमाई करनी होगी। खास बात है कि फिल्म दिवाली के एक दिन बाद रिलीज हो रही है।
गोविंदा की हीरो नंबर 1- रीमेक में ये सुपरस्टार हो सकते हैं FINAL
फिलहाल फिल्म को लेकर मिला जुला क्रेज है। लेकिन दिवाली के एक दिन बाद.. नेशनल हॉलीडे पर रिलीज होने की वजह से यह ओपनिंग डे पर 50 करोड़ तक की कमाई भी कर सकती है। बता दें, अब तक शाहरुख की हैप्पी न्यू ईयर 45 करोड़ ओपनिंग के साथ टॉप पर है।

विजय कृष्णा आचर्या के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म है। 210 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म को हिट होने के लिए 350 करोड़ से ज्यादा की कमाई करनी होगी। जो कि आमिर खान की फिल्म के लिए ज्यादा मुश्किल नहीं। लेकिन बता दें, ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का ट्रेलर और गाने लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आ रहे हैं।
बहरहाल, यहां जानें बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications