BOX OFFICE: ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की धमाकेदार शुरुआत- यहां जानें पहले दिन का कलेक्शन
Recommended Video

आमिर खान, अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान गुरुवार को रिलीज हो चुकी है। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से काफी मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ब्लॉकबस्टर रही है। जी हां, ठग्स ऑफ हिंदुस्तान ने बॉक्स ऑफिस पर 52.25 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग दी है। यह काफी शानदार शुरुआत है। फिल्म ने हिंदी में 50.75 करोड़ का बिजनेस किया है। जबकि तमिल और तेलुगु में 1.50 करोड़ की कमाई की है।
ठग्स ऑफ हिंदुस्तान ऐसा रिव्यू कहीं नहीं पढ़ा होगा- दर्शकों के लिखा दिल का हाल
ओपनिंग के साथ ही ठग्स ऑफ हिंदुस्तान ने इतिहास बना दिया है। यह बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म बन चुकी है। 300 करोड़ के भारी भरकम बजट पर बनी यह फिल्म पहले वीकेंड तक ही 200 करोड़ तक का कलेक्शन कर ले जाएगी। जाहिर तौर पर आमिर खान की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बना रही है।

हालांकि फिल्म को वीकेंड के बाद निगेटिव वर्ड ऑफ माउथ का नुकसान सहना पड़ सकता है। फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 350 करोड़ का आंकड़ा पार करना होगा। यह नामुमकिन तो नहीं.. लेकिन निगेटिव रिव्यूज के बाद मुश्किल हो सकता है। आमिर खान की इस फिल्म के लिए अच्छी बात है कि फिलहाल ठग्स के पास कमाने के लिए पूरे 20 दिन का समय है।


Click it and Unblock the Notifications