BOX OFFICE: ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के 6 दिन पूरे- कलेक्शन जानकर हैरान रह जाएंगे
आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान ने बॉक्स ऑफिस पर 6 दिन पूरे कर लिये हैं। फिल्म ने जितनी जोरदार ओपनिंग दी थी। दूसरे ही दिन से फिल्म उतनी ही तेज़ी के साथ नीचे गिर पड़ी। पहले दिन की तुलना में फिल्म की कलेक्शन में 90 प्रतिशत तक गिरावट आ चुकी है। 6 दिनों में आमिर खान की फिल्म ने 132 करोड़ का आंकड़ा पार किया है।
आमिर खान के फिल्म का यह हाल देखकर हैरानगी होती है। साथ ही यह बॉलीवुड निर्माता- निर्देशकों के लिए एक तरह का आईना है कि.. आज के दर्शक सुपरस्टार्स के नाम पर कुछ भी उटपटांग नहीं देंखेगे। फिल्म तभी चलेगी, यदि कंटेंट में दम हो। ठग्स ऑफ हिंदुस्तान अपने बेदम कहानी और निर्देशन की वजह से ही औंधे मुंह गिर पड़ी।

200 करोड़ से भी ऊपर के बजट पर बनी यह फिल्म मुश्किल से 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाएगी। इसे आमिर खान के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म मान सकते हैं। वहीं, मंगल पांडे के बाद शायद आमिर को इतनी बड़ी हार पहली बार देखने पड़ी है। धूम 3 हो या पीके, दंगल.. आमिर खान की फिल्म का यह हाल हैरान कर देने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications