BOX OFFICE: सबसे बड़ी फ्लॉप बनी ठग्स ऑफ हिंदुस्तान, सोमवार की कमाई तो होश उड़ा देगी

आमिर खान के लिए पिछले कुछ साल बॉक्स ऑफिस पर सुनहरे रहे हैं। चीन में तो उनकी फिल्मों ने ऐसा दंगल किया कि एक ही दिन में 100 करोड़ कमाया। लेकिन अब आई है आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदुस्तान जो कि बुरी तरह से बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो चुकी है। पांचवे दिन फिल्म ने केवल 5 - 6 करोड़ की कमाई की है।

ये तो तय है कि 200 करोड़ के भव्य बजट पर बनी ये फिल्म इस साल की और शायद आमिर खान के करियर की भी सबसे बड़ी फ्लॉप कहलाएगी। फ्लॉप ही नहीं, अभी से लोग इसे Disaster का नाम दे रहे हैं। फिल्म ने अपनी मार्केटिंग तकनीक के दम पर 52 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग की थी।

thugs-of-hindostan-day-5-first-monday-box-office-collection

गौरतलब है कि आमिर की ज़्यादातर फिल्में सरफरोश, तारे ज़मीन पर, 3 इडियट्स, पीके, दंगल, एक सामाजिक संदेश लेकर आई हैं। ऐसे में ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में दर्शक उन्हें नकार ना दें, इस बात से आमिर काफी चिंतित थे। वो सुबह 6 बजे तक जगे रहते थे और अपने दोस्तों को परेशान करते।

अब ठग्स ऑफ हिंदुस्तान को लोगों ने ज़्यादा तवज्जो नहीं दी है। ऐसे में आमिर खान की चिंता जायज़ है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्रैश होने वाली है और बॉलीवुड को काफी नुकसान होगा। वैसे जानिए किन किन फिल्मों का दीवाली पर निकल चुका है दीवाला -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X