BOX OFFICE: ठग्स ऑफ हिंदुस्तान का बुरा हाल- पहले वीकेंड ही फेल हो गए आमिर खान
आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान ने बॉक्स ऑफिस पर पहला वीकेंड पार कर लिया है। फिल्म ने जितनी जोरदार ओपनिंग दी थी। दूसरे ही दिन से फिल्म उतनी ही तेज़ी के साथ नीचे गिर पड़ी। पहले दिन की तुलना में फिल्म आधे से भी कम कलेक्शन पर आ चुकी है। 4 दिनों में आमिर खान की फिल्म ने 120 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
एक्ट्रेस ने कहा, आमिर खान ने ठग्स ऑफ हिंदुस्तान साइन कैसे की!
यह आमिर खान की पिछली फिल्मों की तुलना में काफी कम है। यहां तक की 2018 में रिलीज रणबीर कपूर की फिल्म संजू भी ठग्स ऑफ हिंदुस्तान से काफी आगे थी। लेकिन हैरानी वाली बात है कि.. आमिर खान की इस फिल्म की कमाई सलमान खान की फिल्म रेस 3 से कम हो चुकी है। जाहिर तौर पर ठग्स ऑफ हिंदुस्तान बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर चुकी है।

धूम 3 हो या पीके, दंगल.. आमिर खान की फिल्म का यह हाल हैरान कर देने वाला है। और कहीं ना कहीं सभी सुपरस्टार्स के लिए खतरे की घंटी भी है। आज के दर्शक बिना कंटेंट वाली फिल्म देखना नहीं पसंद करते.. भले ही उसमें सलमान हों या आमिर या शाहरुख। रेस 3, जब हैरी मेट सेजल और अब ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के जरीए दर्शकों ने अपनी बात निर्माता- निर्देशकों के सामने रख दी है।


Click it and Unblock the Notifications











