ओपनिंग के साथ- ठग्स ऑफ हिंदुस्तान तोड़ सकती है ये 5 BOX OFFICE रिकॉड्स!
आमिर खान और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान दुनियाभर में आज रिलीज हो सकती है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म धमाकेदार ओपनिंग दे सकती है। एडवांस बुकिंग रिपोर्ट के अनुसार फिल्म 50 करोड़ तक की कमाई कर सकती है। साथ ही ठग्स ऑफ हिंदुस्तान ओपनिंग के साथ बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स तोड़ सकती है।
1st Day 1st Show: 300 करोड़ की बर्बादी है 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान'
विजय कृष्णा आचर्या के निर्देशन में बनी यह 300 करोड़ के भारी भरकम बजट पर तैयार हुई है। लिहाजा, फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 350 करोड़ का आंकड़ा पार करना है। जो कि आमिर खान की फिल्मों के लिए मुश्किल नहीं। ये फिल्म दुनियाभर में करीब 7000 स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है।

देशभर में ये फिल्म 5000 स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है जो कि एक बड़ा आंकड़ा है। जिसमें 21 आईमैक्स स्क्रीन्स भी शामिल है। ऐसे में फिल्म आसानी से 45-50 करोड़ रुपये पहले दिन ही कमा लेगी। साथ ही फिल्म के पास 4 दिन लंबा वीकेंड है। वीकेंड तक फिल्म 120 करोड़ का आंकड़ा पार सकती है।
यहां जानें ठग्स ऑफ हिंदुस्तान बॉक्स ऑफिस पर क्या क्या रिकॉर्ड तोड़ सकती है-


Click it and Unblock the Notifications