..................... Thugs Of Hindostan becomes a box office disaster, more than 100 crore loss - Hindi Filmibeat

BOX OFFICE: ठग्स ऑफ हिंदुस्तान को भारी नुकसान- बजट के आधे तक भी नहीं पहुंच पाई फिल्म

आमिर खान और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो चुकी है। 8 दिनों में फिल्म ने किसी तरह 140 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। जबकि फिल्म लगभग 300 करोड़ के भारी भरकम बजट पर तैयार की गई है। जाहिर तौर पर यह बॉलीवुड की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में शामिल हो चुकी है।

प्रियंका चोपड़ा की शादी की तैयारियां शुरु- इस शानदार जगह से होगी शादी

ओवरसीज में भी फिल्म कुछ कमाल नहीं दिखा सकी है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अब तक लगभग 200 करोड़ का कलेक्शन किया है। देखा जाए तो ठग्स को अब तक लगभग 100 करोड़ का नुकसान हुआ है। दो सुपरस्टार्स वाली इस फिल्म का यह आंकड़ा हैरान करने वाला है।

Thugs Of Hindostan

52 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग के बाद.. दूसरे दिन से ही ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के कलेक्शन में भारी गिरावट आ गई। दर्शकों ने आमिर- अमिताभ की जोड़ी के बावजूद फिल्म को पूरी तरह से नकार दिया। पीके, दंगल जैसी फिल्म के बाद ठग्स का यह हाल देखना हैरान करता है। साथ ही निर्माता- निर्देशकों को सचेत भी.. आज के दर्शकों को सुपरस्टार नहीं कहानी चाहिए।

यहां देंखे सुपरस्टार्स के फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X