BOX OFFICE: ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की सुनामी- दूसरे दिन भी ताबड़तोड़ कलेक्शन
ठग्स ऑफ हिंदुस्तान ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है। आमिर खान और अमिताभ बच्चन स्टारर यह फिल्म ओपनिंग के साथ ही धमाका कर रहा है। जहां फिल्म ने 52.75 करोड़ के साथ धमाकेदार शुरुआत की है। वहीं, दूसरे दिन यानि की शुक्रवार को फिल्म ने 35 करोड़ के लगभग की कमाई की है। कोई शक नहीं कि फिल्म वीकेंड तक 170-180 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।
हालांकि फिल्म को वीकेंड के बाद निगेटिव वर्ड ऑफ माउथ का नुकसान सहना पड़ सकता है। फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 350 करोड़ का आंकड़ा पार करना होगा। यह नामुमकिन तो नहीं.. लेकिन निगेटिव रिव्यूज के बाद मुश्किल हो सकता है। आमिर खान की इस फिल्म के लिए अच्छी बात है कि फिलहाल ठग्स के पास कमाने के लिए पूरे 20 दिन का समय है।

फिल्म के रिलीज होते ही कई बड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स बना लिये हैं.. जिसे तोड़ना किसी और के लिए काफी मुश्किल होने वाला है। जाहिर तौर पर ठग्स ऑफ हिंदुस्तान फिलहाल बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म बनकर उभरी है।


Click it and Unblock the Notifications