BOX OFFICE: 150 करोड़ के करीब पहुंची ठग्स ऑफ हिंदुस्तान- दूसरे वीकेंड का जानें कलेक्शन
आमिर खान और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान किसी तरह बॉक्स ऑफिस पर सांस ले रही है। फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो चुकी है। ठग्स ने अपने दूसरे वीकेंड तक 145 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। लगभग 300 करोड़ के बजट पर बनी यह फिल्म ज्यादा से ज्यादा 155 करोड़ तक पहुंच सकती है। यह साल की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में शामिल हो चुकी है।
इस धमाकेदार सीक्वल में दिख सकते हैं अक्षय कुमार
52 करोड़ की ओपनिंग के बाद अब ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की कमाई 1 करोड़ तक पहुंच चुकी है। यह बेहद निराशाजनक आंकड़ें हैं। दूसरे वीकेंड फिल्म ने महज 5 करोड़ तक की कमाई की है। जबकि पहले 4 दिनों में ही फिल्म ने 100 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन कर लिया था।

जाहिर तौर पर यह बॉलीवुड की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में शामिल हो चुकी है। ओवरसीज में भी फिल्म कुछ कमाल नहीं दिखा सकी है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अब तक लगभग 200 करोड़ का कलेक्शन किया है। दर्शकों ने आमिर- अमिताभ की जोड़ी के बावजूद फिल्म को पूरी तरह से नकार दिया। पीके, दंगल जैसी फिल्म के बाद ठग्स का यह हाल देखना हैरान करता है।
बहरहाल, ठग्स कलेक्शन के मामले में 2018 की टॉप 10 फिल्मों में शामिल हो चुकी है। यहां देंखे लिस्ट-


Click it and Unblock the Notifications