Thug Life BO Day 1- कमल हासन ने हिला डाला बॉक्स ऑफिस, लेकिन नहीं तोड़ पाए इंडियन 2 का रिकॉर्ड!

thug life box office collection kamal haasan

Thug Life Box Office Day 1- साउथ के सुपरस्टार कमल हासन और सिलंबरासन की फिल्म 'ठग लाइफ' को लेकर कई महीनों से फैंस इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म ने रिलीज होकर धमाका कर दिया है और पूरे देश में पसंद की जा रही है।

मणिरत्नम निर्देशित इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर रिपोर्ट्स सामने आईं हैं ये काफी शानदार हैं। पहले दिन यानि गुरुवार को इस फिल्म ने बिना किसी अवकाश के बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर डाली है। खबरें हैं कि फिल्म ने पहले ही दिन करीब 17 करोड़ का बिजनेस किया है।

अंदाजा लगाया जा रहा है कि आज यानि शुक्रवार को फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट आने वाली है। पहले ही दिन फिल्म ने इतनी कमाई इसलिए की है क्योंकि इसके एडवांस टिकट करीब 13 करोड़ के बिके थे। देखने वाली बात होगी कि शनिवार और रविवार को फिल्म क्या कमाल करती है।

नहीं टूटा इंडियन 2 और विक्रम का रिकॉर्ड

'ठग लाइफ' से पहले कमल हासन ने अपनी फिल्मों इंडियन 2 और विक्रम से भी कमाल की कमा की थी। हालांकि ठग लाइफ ने पहले दिन उतनी कमाई नहीं की है कि वो इन फिल्मों से आगे निकल पाए। शंकर निर्देशित इंडियन 2 ने पहले ही दिन 25.6 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित हासन की 'विक्रम' ने पहले दिन 32.05 करोड़ रुपये की कमाई की। ये कमल हासन के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। कमल हासन को वीकेंड पर अच्छा करने की उम्मीद है लेकिन ये आंकड़ा कहां तक जाता है ये को वक्त ही बताएगा।

इस फिल्म में कमल हासन के साथ अली फजल भी नजर आए हैं जो कि एक कमाल के एक्टर हैं। फिल्म के इवेंट पर कमल हासन ने अली की जमकर तारीफ की थी और कहा था कि वो हमेशा से अली के साथ काम करना चाहते थे क्योंकि उन्होने उनका काम देखा था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X