OG Box Office Colllection Day 6: छठे दिन ओजी ने पलट दी बाजी, तोड़ दिए इन पांच फिल्मों के रिकॉर्ड

They Call Him OG Box Office Collection Day 6

They Call Him OG Box Office Collection Day 6: साउथ के सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म 'ओजी' इन दिनों काफी चर्चा में है। फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन हो चुके हैं और इतने कम समय में ही इसने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, कमाई में थोड़ी गिरावट देखी जा रही है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी है।

महज 4 दिनों में 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाने वाली 'ओजी' अब भी सिनेमाघरों में अच्छी कमाई कर रही है। आज हम आपको उन 5 फिल्मों के बारे में बताएंगे जिन्हें 'ओजी' ने कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। साथ ही ये भी जानेंगे कि इस फिल्म ने छठे दिन कितनी कमाई की।

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'ओजी' ने छठे दिन 7.25 करोड़ रुपये की कमाई की। भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 6 दिनों में 154.85 करोड़ रुपये पहुंच गया है। अगर पूरी दुनिया की बात करें, तो फिल्म ने वर्ल्डवाइड 237.3 करोड़ की कमाई की है।

'ओजी' ने जिन फिल्मों को पीछे छोड़ा है, उनके नाम हैं:

जॉली एलएलबी 3 - 139 करोड़

मिराई - 137.5 करोड़

मधरासी - 98.6 करोड़

परम सुंदरी - 84.28 करोड़

बागी 4 - 77.65 करोड़

इन सभी फिल्मों की कमाई 'ओजी' से काफी कम रही है, जिससे साफ है कि पवन कल्याण की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले वीकेंड पर फिल्म की कमाई में और इज़ाफा देखने को मिलेगा।

फिल्म 'ओजी' का डायरेक्शन सुजीत ने किया है और इसके एक्शन सीन दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं। पवन कल्याण ने अपने दमदार अभिनय और एक्शन से फिर से साबित कर दिया है कि वह बड़े पर्दे पर अब भी छाए हुए हैं।

फिल्म में पवन कल्याण के साथ इमरान हाशमी, प्रियंका मोहन, अर्जुन दास, श्रीया रेड्डी और प्रकाश राज जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। खास बात यह है कि पवन कल्याण और इमरान हाशमी को एक साथ स्क्रीन पर देख कर दर्शक बेहद खुश हैं और दोनों की एक्टिंग की खूब तारीफ कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X