BOX OFFICE: अजय देवगन का ब्लॉकबस्टर धमाका.. अक्षय कुमार रह गए पीछे!
Recommended Video

आखिरकार एक लंबे इंतजार के बाद अजय देवगन ने 200 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। जी हां, गोलमाल अगेन अजय देवगन की पहली 200 करोड़ी फिल्म साबित हुई है। फिल्म तीन हफ्तों से बॉक्स ऑफिस पर राज़ कर रही है.. और 202 करोड़ की कमाई कर ली है।
साथ ही खास बात है कि यह 200 करोड़ क्लब में दूसरी ऐसी फिल्म है.. जिसमें कोई खान सुपरस्टार नहीं हैं। अजय देवगन से पहले इस क्लब में सिर्फ कृष 3 के साथ ऋतिक रोशन ही शामिल थे। कहीं ना कहीं, अजय देवगन के लिए यह काफी धमाकेदार शुरुआत है।

200 करोड़ क्लब की बात करें तो यहां सलमान, शाहरुख, आमिर, ऋतिक रोशन और अजय देवगन तो शामिल हैं। लेकिन सुपरस्टार अक्षय कुमार अभी भी इससे काफी दूर हैं। जी हां, अक्षय कुमार की एक भी फिल्म ने 200 करोड़ की कमाई नहीं की है।
200 करोड़ क्लब में अजय देवगन- ऋतिक रोशन एक- एक फिल्म के साथ शामिल हैं। वहीं, शाहरुख दो फिल्म.. जबकि आमिर खान 4 और सलमान खान भी 4 फिल्मों के साथ शामिल हैं।
यहां जानें 200 करोड़ क्लब में शामिल फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











