..................... द जोया फैक्टर, पल पल दिल के पास और प्रस्थानम बॉक्स ऑफिस | The Zoya Factor, Pal Pal Dil Ke Paas, Prassthanam Weekend Box Office - Hindi Filmibeat

BOX OFFICE: 'पल पल दिल के पास' और 'प्रस्थानम' से भी पीछे रह गई 'द जोया फैक्टर'- वीकेंड रिपोर्ट

सोनम कपूर- दुलकर सलमान की द जोया फैक्टर, संजय दत्त की प्रस्थानम और करण देओल- सहर बांबा की पल पल दिल के पास इस शुक्रवार रिलीज हुई थी। तीनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ठंडी ओपनिंग दिखाई है। लेकिन हैरानी की बात है कि तीनों फिल्मों में वीकेंड कलेक्शन तक सबसे पीछे सोनम की फिल्म द जोया फैक्टर रही है। फिल्म मुश्किल से 2 करोड़ पार कर पाई है। सोमवार से तीनों फिल्मों का सफर और भी मुश्किल होने वाला है।

इन तीनों फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी टक्कर मिली है आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल' और नितेश तिवारी की 'छिछोरे' से। छिछोरे ने अपने तीसरे वीकेंड पर भी धमाकेदार कमाई की है। फिल्म अब तक 125 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। वहीं, ड्रीम गर्ल भी 10 दिनों की कमाई के साथ 97.65 करोड़ तक पहुंच चुकी है। जाहिर है दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर मजबूती के साथ दौड़ रही है।

Box Office

वहीं, इस शुक्रवार रिलीज हुई तीनों ही फिल्मों को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया। कंटेंट के मामले में तीनों ही फिल्में फ्लॉप रही। द जोया फैक्टर को हालांकि मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म औंधे मुंह गिर चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X