..................... The Vaccine War Box Office Day 2 Vivek Agnihotri Film Earns 85 Lakh on friday - Hindi Filmibeat

The Vaccine War Box Office Day 2: दूसरे ही दिन नहीं मिले फिल्म को दर्शक, हालत हुई खराब

The Vaccine War

The Vaccine War Box Office Day 2: हर दिन सिनेमाघरों में कोई ना कोई फिल्म रिलीज हो रही हैं। इसी बीच फिल्ममेकर विवेक अग्रिहोत्री की फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' (The Vaccine War) रिलीज हुई है। फिल्म से दर्शकों को बहुत उम्मीदें थी परंतु रिलीज के दूसरे दिन ही फिल्म ने दम तोड़ दिया।

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कलेक्शन-

साल 2022 में रिलीज हुई 'द कश्मीर फाइल्स' विवेक अग्निहोत्री की सफल फिल्म थी, जो खूब चर्चा में भी रही। इस फिल्म की कामयाबी के बाद लोगों की नजरें विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' थी। परंतु बॉक्स ऑफिस पर 'द वैक्सीन वॉर' की हालत बहुत खराब है।

सिनेमाघरों में रिलीज हुई विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' ने पहले दिन 1.70 करोड़ का कारोबार किया था। इसके बाद दर्शकों को और टीम को फिल्म से काफी उम्मीदें थी। लेकिन दूसरे दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म शुक्रवार यानी दूसरे दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 85 लाख रुपये की कमाई कर सकती है। अब देखना होगा कि फिल्म आगे क्या करती हैं क्योंकि विवेक की पहली फिल्म भी धीरे-धीरे ही आगे बढ़ी थी।

द वैक्सीन वॉर में शानदार कलाकार-

फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री की इस फिल्म में बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है। नाना पाटेकर, अनुपम खेर, पल्लवी जोशी, राइमा सेन और निवेदिता भट्टाचार्य लीड रोल में हैं। बात करें 'द वैक्सीन वॉर' की कहानी की तो यह कोरोना महामारी के दौरान वैक्सीन बनाने की कहानी को बयां करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X