BOX OFFICE: 'द स्काई इज पिंक' का ठंडा रहा वीकेंड- यहां जानें तीन दिनों का कलेक्शन
प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की फिल्म द स्काई इज पिंक ने भले ही समीक्षकों से खूब तारीफें सुनीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ठंडी रही है। फिल्म ने पहले वीकेंड तक महज 10.70 करोड़ का कलेक्शन किया है। जाहिर तौर पर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही है। वहीं, ऋतिक- टाइगर की वॉर अब तक सिनेमाघरों में टिकी हुई है और धमाकेदार कमाई कर रही है।
द स्काई इज पिंक ने शुक्रवार को 2.50 करोड़, शनिवार को 4 करोड़ और रविवार को 4.20 करोड़ का कलेक्शन किया है। वीकेंड पर भी फिल्म की कमाई में खास बढ़ोतरी नहीं दिखी, जिससे साफ है कि सोमवार से कमाई में काफी कमी आने वाली है। ट्रेड पंडितों की मानें तो स्काई इज पिंक मुश्किल से 20 करोड़ तक का लाइफटाइम कलेक्शन देगी।

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को 'वॉर' से भी तगड़ी टक्कर मिली है। वॉर ने दूसरे वीकेंड तक 271 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। और अभी भी कमाई जारी है। कई सिनेमाघरों में फिल्म अभी भी हाउसफुल चल रही है। कोई शक नहीं कि यह 300 करोड़ क्लब का हिस्सा बनेगी। ऐसे में 'द स्काई इज पिंक' काफी प्रभावित हुई है।
शोनाली बोस के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक संवेदनशील है। फिल्म की कहानी आपके दिल को छू जाएगी। लेकिन इमोशनल कंटेंट की वजह से यह ज्यादा दर्शकों को सिनेमाघरों तक नहीं खींच पा रही है। यहां तक मल्टीप्लेक्स ऑडियंस में भी फिल्म को लेकर खास उत्साह नहीं दिख रहा है। फिलहाल सभी को 25 अक्टूबर को रिलीज होने वाली फिल्म 'हाउसफुल 4' को इंतजार है, जो बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेगी।


Click it and Unblock the Notifications











