The Sabarmati Report Box Office Day 1- विक्रांत मैसी की फिल्म की बेहद धीमी शुरुआत, कमाए महज इतने रुपए!

the sabarmati report box office vikrant massey

The Sabarmati Report Box Office Day 1- विक्रांत मैसी, राशि खन्ना और रिद्दि डोगरा की फिल्म द साबरमती रिपोर्ट को लेकर चर्चा है। इस फिल्म ने 15 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर एंट्री मारी है लेकिन पहले दिन इसकी कमाई कुछ खास नहीं रही है।

जी हां, खबरों की मानें तो फिल्म ने पहले दिन महज 1.15 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है जो कि काफी हैरान करने वाला आंकड़ा है। इस फिल्म ने भूल भुलैया 3 के 15वें दिन के कलेक्शन को भी पार नहीं किया है।

फिल्म की रिलीज से पहले विक्रांत के फैंस इसको लेकर काफी इंतजार में थे। ट्रेलर भी रिलीज होकर काफी चर्चा में रहा था लेकिन ओपनिंग कुछ खास नहीं रही है। Sacnilk की रिपोर्ट की मानें तो द साबरमती रिपोर्ट के पहले दिन की ऑक्यूपेंसी महज 16.74 प्रतिशत रही है।

इससे इतना तो तय है कि इस फिल्म का भविष्य क्या होगा ये तो आने वाले 2 दिनों में तय होने वाला है। अभी फिल्म के पास शनिवार और रविवार है और देखने वाली बात होगी कि फिल्म कितनी कमाई करती है।

भुल भुलैया 3 को नहीं कर पाई क्रॉस

हैरान करने वाली बात है कि विक्रांत मैसी की हालिया रिलीज फिल्म ने कार्तिक आर्यन की भुल भुलैया 3 को पीछे नहीं छोड़ा है। भूल भुलैया 3 करीब 16 दिन से थिएटर्स में है और फिल्म ने अपने 15वें दिन भी 3 करोड़ की कमाई की है। हैरान करने वाली बात है कि ये आंकड़ा विक्रांत की फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन से ज्यादा है। द साबरमती रिपोर्ट 50 करोड़ रुपए के बजट में बनी है और इसके लिए फिल्म को काफी लंबा सफर तय करना पड़ेगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X