The Sabarmati Report BOC Day 2: वीकेंड पर विक्रांत मैसी की फिल्म की चमकी किस्मत, की इतनी कमाई

The Sabarmati Report BOC Day 2

The Sabarmati Report Box Office Collection Day 2: विक्रांत मैसी की इन दिनों अपनी फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' की वजह से जमकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बता दें कि फिल्म 15 नवंबर को रिलीज हुई थी, लेकिन जितनी मेकर्स को उम्मीद थी फिल्म उतना कलेक्शन नहीं कर पा रही है। चलिए जानते हैं कि फिल्म ने दूसरे दिन कितनी कमाई की है।

द साबरमती रिपोर्ट एक बहुत ही संवेदनशील मुद्दे पर बनी फिल्म है। यह फिल्म गोधरा कांड पर बनाई गई है। इस हादसे ने लोगों का दिल दहला दिया था वहीं अब सालों बाद इस हादसे के ऊपर फिल्म बनाई गई है। जिसमें लीड रोल में विक्रांत मैसी नजर आ रहे हैं। फिल्म की शुरुआत काफी कम हुई फिल्म ने ओपनिंग डे पर सिर्फ 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं दूसरे दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो फिल्म ने दूसरे दिन सिर्फ 2 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। बता दें कि यह आंकड़ा Sacnilk.Com के मुताबिक है।

आपको बता दें कि विक्रांत मैसी की यह फिल्म साउथ की फिल्म कंगुवा के साथ टकराई है। जो पांच भाषाओं में रिलीज हुई है। इसी के साथ ही पहले से ही बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 और अजय देवगन की सिंघम अगेन भी मौजूद है जो रिलीज के 17 दिनों बाद भी तबड़ी कमाई कर रही हैं। बता दें कि भूल भुलैया 3 ने बीते दिन 4.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 225.21 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं सिंघम की बात करें तो फिल्म ने 226.54 करोड़ रुपये की कमाई की है।

बालाजी मोशन पिक्चर्स, बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड का एक डिविजन और विकिर फिल्म्स प्रोडक्शन द्वारा प्रेजेंट, 'द साबरमती रिपोर्ट' में विक्रांत मैसी, राशी खन्ना और रिद्धि डोगरा लीड रोल में हैं, जो धीरज सरना द्वारा डायरेक्टेड और शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अमूल वी मोहन और अंशुल मोहन द्वारा प्रोड्यूस है, जिसे दुनिया भर में ज़ी स्टूडियोज द्वारा रिलीज किया जा चुका है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X