'द लॉयन किंग' Box Office: पहले वीकेंड का धमाकेदार कलेक्शन- शाहरुख खान ने कहा, थैंक यू
डिज्नी की फिल्म 'द लॉयन किंग' सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है। फिल्म ने पहले वीकेंड ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। खास बात है कि फिल्म के हिंदी वर्जन में मुफासा की आवाज हैं शाहरुख खान और मुफासा के बेटे सिम्बा के लिए आवाज दिया है आर्यन खान ने। द लॉयन किंग हिंदी ने रविवार को लगभग 20 करोड़ की जबरदस्त कमाई की है।
फिल्म 2019 की टॉप ओपनर्स में शामिल है। भारत में 'द लॉयन किंग' फिल्म हिंदी, इंग्लिश, तमिल और तेलुगु में रिलीज हुई है। ऋतिक रोशन की सुपर 30 के बावजूद ये फिल्म दर्शकों को आकर्षित करने में सफल रही है। खासकर बच्चों के बीच फिल्म का जबरदस्त क्रेज है।

ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म का 90 प्रतिशत बॉक्स ऑफिस कलेक्शन मुंबई से और दिल्ली-उत्तर प्रदेश से 80 प्रतिशत कलेक्शन हुआ है। वहीं, कर्नाटक, तमिलनाडू, कोलकाता में प्रतिक्रिया ठीक ठाक रही है। भारत में फिल्म को मिल रहे प्रतिक्रिया पर शाहरुख खान ने ट्विट कर सबको धन्यवाद कहा है।
द लॉयन किंग 1994 में पहली बार लाई गई थी। फिल्म को दर्शकों ने इतना पसंद किया था कि ये बॉक्स ऑफिस पर अभी तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एनिमेटेड फिल्मों में से एक बनी। बाद में इसे फ्रैंचाइजी बनाकर सीक्वल में भी लाया गया और टीवी शोज भी बनाए गए। लेकिन 2019 में डिज्नी एक बार फिर इसे नए रंग में दर्शकों के सामने लाई और कहा जा सकता है कि मुफासा और सिंबा का जादू आज भी बरकरार है।


Click it and Unblock the Notifications











