The Kerala Story Box Office: 200 करोड़ क्लब में धमाकेदार एंट्री, अदा शर्मा के फिल्म ने कमाया इतना प्रॉफिट

the-kerala-story-enters-200-crore-club-at-box-office-adah-sharma-film-earns-profit-over-550-percent

The Kerala Story 200 crore club: अदा शर्मा स्टारर फिल्म 'द केरल स्टोरी' ने अपनी रिलीज के 18वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। शाहरुख खान की पठान के बाद, 200 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली यह 2023 की दूसरी फिल्म बन चुकी है।

द केरल स्टोरी ने 18 दिनों में 204 करोड़ के लगभग की कमाई कर ली है। सोमवार को फिल्म की हिंदी में कुल 15.58 प्रतिशत और तेलुगु में सोमवार को कुल 17.42 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी थी। बता दें, यह बॉलीवुड की 29वीं 200 करोड़ी फिल्म है।

द केरल स्टोरी कथित तौर पर तीन महिलाओं की सच्ची कहानी पर केंद्रित है, जिन्हें जबरन इस्लाम में परिवर्तित कर दिया जाता है और आतंकवादी संगठन आईएसआईएस में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया था।

साल 2023 की दूसरे सबसे बड़ी फिल्म

पठान (543.22 करोड़) के बाद इस साल 200 करोड़ क्लब में एंट्री लेने वाली दूसरी बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है 'द केरल स्टोरी'.. अदा शर्मा की इस फिल्म ने तू झूठी मैं मक्कार (146 करोड़) और किसी का भाई किसी की जान (107.50 करोड़) जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

द केरल स्टोरी की कमाई और प्रॉफिट

द केरल स्टोरी की कुल कमाई 204 करोड़ तक पहुंच चुकी है। 30 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म ने अब तक 550% (प्रतिशत) से भी ऊपर का मुनाफा कमा लिया है। जबकि फिल्म अभी भी दमदार कमाई कर रही है। उम्मीद कर सकते हैं कि ये बॉलीवुड की सबसे मुनाफेदार फिल्मों में शामिल होगी। बता दें, शाहरुख खान की बिग बजट फिल्म पठान ने 117.28 प्रतिशत का मुनाफा कमाया था। फिल्म का बजट 250 करोड़ का था और कमाई थी 543.22 करोड़।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X