..................... The Kerala Story Day 8 Box Office Collection: 100 करोड़ क्लब में धमाकेदार एंट्री, ऑस्ट्रिलिया में भी तहलका | The Kerala Story Day 8 Box Office Collection: All set to enter 100 crore club, smashing start in Australia - Hindi Filmibeat

The Kerala Story Day 8 Box Office Collection: 100 करोड़ क्लब में धमाकेदार एंट्री, ऑस्ट्रिलिया में भी तहलका

the-kerala-story-day-8-box-office-collection-set-to-enter-100-crore-club-smashing-start-in-australia

The Kerala Story Day 8 Box Office Collection: 'द केरल स्टोरी' तमाम विवादों के बीच, सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। बीते दिन, यानि की 12 मई को फिल्म वर्ल्डवाइड स्तर पर भी रिलीज कर दी गई है और खास बात है कि ओवरसीज में फिल्म ने शानदार शुरुआत ली है।

विपुल अमृतलाल शाह के बैनर तले बनी ये फिल्म अपनी विवादास्पद और संवेदनशील विषय के कारण दर्शकों के बीच लहर पैदा कर रही है। जिसका नतीजा बॉक्स ऑफिस पर भी साफ देखने को मिल रहा है।

100 करोड़ क्लब में एंट्री

अपने आठवें दिन, शुक्रवार को फिल्म ने 12.23 करोड़ का बिजनेस किया है। जिसके बाद भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 93.37 करोड़ पहुंच चुका है। खास बात है कि अपने नौवें दिन (शनिवार) फिल्म 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले लेगी। बता दें, यह अदा शर्मा की पहली 100 करोड़ी फिल्म होगी।

ऑस्ट्रेलिया में कमाई

वहीं, ओवरसीज कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने ऑस्ट्रेलिया में दमदार शुरुआत ली है। फिल्म वहां 33 लोकेशंस पर रिलीज हुई है.. और दो फिल्मों में फिल्म का कलेक्शन 44.76 लाख तक पहुंच चुका है।

फिल्म का day wise कलेक्शन

'द केरल स्टोरी' की कमाई कुछ इस तरह की है- शुक्रवार- 8.03 करोड़, शनिवार- 11.22 करोड़, रविवार- 16.40 करोड़, सोमवार- 10.07 करोड़, मंगलवार- 11.14 करोड़, बुधवार- 12 करोड़, गुरुवार- 12.50 करोड़, शुक्रवार- 12.23 करोड़..

कई राज्यों में हुई टैक्स फ्री, तो कई जगह किया गया बैन

जहां उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों ने फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है। वहीं, पश्चिम बंगाल सरकार ने फिल्म पर बैन लगा दिया है। तमिलनाडु में भी कई जगहों पर फिल्म की स्क्रीनिंग को रोक लिया गया। वहीं, केरल की राजनीतिक पार्टियां लगातार इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रही हैं। उनका कहना है कि फिल्म में एक समुदाय विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक चीजें दिखाई गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X