The Kerala Story Day 5 Box Office collection: ब्लॉकबस्टर बनने की राह पर अदा शर्मा की फिल्म, 50 करोड़ पार

The Kerala Story Day 5 Box Office collection: अदा शर्मा स्टारर फिल्म 'द केरल स्टोरी' अपने विवादास्पद और संवेदनशील विषय के कारण दर्शकों के बीच लहर पैदा कर रही है। जिसका नतीजा बॉक्स ऑफिस पर भी साफ देखने को मिल रहा है। फिल्म अपनी ब्लॉकबस्टर पारी खेल रही है।
सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित यह फिल्म कई विवादों के बीच 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। तमाम विवादों के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर बड़ी और बड़ी होती जा रही है। फिल्म ने मंगलवाल को 11.14 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके बाद 5 दिनों में फिल्म की कुल कमाई 56.86 करोड़ तक पहुंच चुकी है।
फिल्म बना रही है रिकॉर्ड
खास बात है कि फिल्म ने सोमवार से भी ज्यादा मंगलवार को कमाई की है। जो कि आम तौर पर शायद ही कभी देखा गया हो। 'द केरल स्टोरी' की कमाई कुछ इस तरह की है- शुक्रवार- 8.03 करोड़, शनिवार- 11.22 करोड़, रविवार- 16.40 करोड़, सोमवार- 10.07 करोड़, मंगलवार- 11.14 करोड़..
100 करोड़ क्लब में होगी शामिल
ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म जल्द ही 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है। साथ ही यह अदा शर्मा की सबसे बड़ी फिल्म साबित होने वाली है। एक्ट्रेस ने 15 साल पहले हॉरर फिल्म 1920 के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। लेकिन एक बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर देने का उनका ख्वाब अब जाकर पूरा हुआ है।
विपुल अमृतलाल शाह के प्रोडक्शन की इस फिल्म ने जबरदस्त ग्रोथ दिखाया है। अब यह कंटेंट का कमाल हो या विवादों का प्रभाव हो, लेकिन सच यही है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है।
कई राज्यों में हुई टैक्स फ्री, तो कई जगह किया गया बैन
जहां उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों ने फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है। वहीं, पश्चिम बंगाल सरकार ने फिल्म पर बैन लगा दिया है। तमिलनाडु में भी कई जगहों पर फिल्म की स्क्रीनिंग को रोक लिया गया। वहीं, केरल की राजनीतिक पार्टियां लगातार इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रही हैं। उनका कहना है कि फिल्म में एक समुदाय विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक चीजें दिखाई गई हैं।


Click it and Unblock the Notifications
