The Kerala Story Day 4 Box Office Collection: 50 करोड़ के पास पहुंची अदा शर्मा की फिल्म, बंपर कमाई जारी

the-kerala-story-day-4-box-office-collection-adah-sharma-s-film-to-cross-50-crore-mark

The Kerala Story Day 4 Box Office Collection: निर्देशक सुदीप्तो सेन की 'द केरल स्टोरी' घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ के आंकड़े की तरफ बढ़ रही है। यह फिल्म 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसके बाद में हर दिन बॉक्स ऑफिस पर मजबूत होती जा रही है।

35.25 करोड़ का वीकेंड कलेक्शन देने के बाद, फिल्म ने सोमवार को 10.50 करोड़ के लगभग का बिजनेस किया है। इसी के साथ 4 दिनों में 'द केरल स्टोरी' की कमाई 45 करोड़ पार पहुंच चुकी है। पांचवे दिन (मंगलवार) फिल्म 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। फिल्म के हिंदी वर्जन ने सोमवार को 27.57 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज की है।

विपुल अमृतलाल शाह के प्रोडक्शन की इस फिल्म ने जबरदस्त ग्रोथ दिखाया है। अब यह कंटेंट का कमाल हो या विवादों का प्रभाव हो, लेकिन सच यही है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है।

कई राज्यों में हुई टैक्स फ्री, तो कई जगह किया गया बैन

जहां उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों ने फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है। वहीं, पश्चिम बंगाल सरकार ने फिल्म पर बैन लगा दिया है। तमिलनाडु में भी कई जगहों पर फिल्म की स्क्रीनिंग को रोक लिया गया। वहीं, केरल की राजनीतिक पार्टियां लगातार इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रही हैं। उनका कहना है कि फिल्म में एक समुदाय विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक चीजें दिखाई गई हैं।

जोड़े गए कई नए शोज

फिल्म को दर्शकों से मिली प्रतिक्रिया को देखते हुए, थिएटर मालिकों ने फिल्म के और शो जोड़े हैं और टिकट काउंटरों पर इसका कलेक्शन पहले हफ्ते में काफी बढ़ने की उम्मीद है। खास बात है कि कुछ इसी तरह का ट्रेंड पिछले साल रिलीज फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के लिए देखा गया था, जो कि 252.50 करोड़ की कमाई के साथ ब्लॉकबस्टर रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X