The Kerala Story Day 3 Box Office Collection: अदा शर्मा की फिल्म ने रविवार को की बंपर कमाई, धमाकेदार वीकेंड

The Kerala Story Day 3 Box Office Collection: अदा शर्मा स्टारर फिल्म 'द केरल स्टोरी' सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। अब यह कंटेंट का कमाल हो या विवादों का प्रभाव हो, लेकिन सच यही है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है।
विपुल अमृतलाल शाह के प्रोडक्शन की इस फिल्म ने रविवार को बंपर ग्रोथ दिखाई है। तीसरे दिन फिल्म ने 16-17 करोड़ की कमाई की है। जिसके बाद, पहले वीकेंड तक फिल्म का कुल कलेक्शन 35-36 करोड़ के आसपास का रहा है। यह शानदार आंकड़ा है।
पहले वीकेंड का कलेक्शन
फिल्म ने पहले दिन 8.03 करोड़, दूसरे दिन 11.22 करोड़ और तीसरे दिन 16 करोड़ के लगभग का कलेक्शन किया है। वहीं, सोमवार के लिए भी फिल्म को लेकर क्रेज कम होता नहीं दिख रहा है। 'द केरल स्टोरी' को समीक्षकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। लेकिन दर्शकों का एक खास वर्ग फिल्म के प्रति आकर्षित है, जिसका प्रभाव फिल्म के कलेक्शन पर देखा जा सकता है।
वर्ड ऑफ माउथ का फायदा
फिल्म को दर्शकों से मिली प्रतिक्रिया को देखते हुए, थिएटर मालिकों ने फिल्म के और शो जोड़े हैं और टिकट काउंटरों पर इसका कलेक्शन पहले हफ्ते में काफी बढ़ने की उम्मीद है। खास बात है कि कुछ इसी तरह का ट्रेंड पिछले साल रिलीज फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के लिए देखा गया था, जो कि 252.50 करोड़ की कमाई के साथ ब्लॉकबस्टर रही।
विवादों में है फिल्म
द केरल स्टोरी की सांप्रदायिक तौर पर गलत सूचना फैलाने और कथित रूप से एक एजेंडे को बढ़ावा देने के लिए केरल में राजनीतिक दलों द्वारा आलोचना की गई है। यह फिल्म 5 मई 2023 को रिलीज़ हुई थी और राज्य सरकार द्वारा मध्य प्रदेश में इसे टैक्स फ्री कर दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications