The Kerala Story Day 15 Box Office Collection: 200 करोड़ क्लब के लिए तैयार अदा शर्मा, कमाया इतना मुनाफा

The Kerala Story Day 15 Box Office Collection

The Kerala Story Day 15 Box Office Collection: द केरल स्टोरी बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक नए रिकॉर्ड तोड़ते जा रही है। 100 करोड़, 150 करोड़ के बाद फिल्म अब 175 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर चुकी है। 15 दिनों में अदा शर्मा स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 178.32 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

हालांकि, फास्ट एक्स की रिलीज ने फिल्म की गति को थोड़ा धीमा किया है, लेकिन तीसरे वीकेंड पर फिल्म की कमाई में फिर अच्छी बढ़त दिख सकती है। फास्ट एक्स की रिलीज के बाद.. फिल्म ने गुरुवार को 7 करोड़ और शुक्रवार को 6.60 करोड़ का बिजनेस किया है।

200 करोड़ क्लब में एंट्री

सुदीप्तो सेन निर्देशित फिल्म द केरल स्टोरी अब 178.32 करोड़ तक पहुंच चुकी है.. और इस वीकेंड अब 200 करोड़ क्लब में एंट्री लेने के लिए तैयार है। यानि की 17 दिनों में फिल्म 200 करोड़ का कलेक्शन कर लेगी।

साल 2023 की दूसरे सबसे बड़ी फिल्म

पठान (543.22 करोड़), तू झूठी मैं मक्कार (146 करोड़) और किसी का भाई किसी की जान (107.50 करोड़), के बाद इस साल 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेने वाली चौथी बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है 'द केरल स्टोरी'.. वहीं, ये सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में पठान के बाद, नंबर 2 पर है।

द केरल स्टोरी की कमाई और प्रॉफिट

द केरल स्टोरी की कुल कमाई 178.32 करोड़ तक पहुंच चुकी है। 30 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म ने अब तक 494.4 % (प्रतिशत) मुनाफा कमा लिया है। जबकि फिल्म अभी भी दमदार कमाई कर रही है। उम्मीद कर सकते हैं कि ये बॉलीवुड की सबसे मुनाफेदार फिल्मों में शामिल होगी।

शाहरुख खान की पठान को किया पीछे

जहां द केरल स्टोरी ने 15 दिनों में 494.4 प्रतिशत का मुनाफा कमा लिया है। वहीं, शाहरुख खान की बिग बजट फिल्म पठान ने 117.28 प्रतिशत का मुनाफा कमाया था। फिल्म का बजट 250 करोड़ का था और कमाई थी 543.22 करोड़। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। देखना दिलचस्प होगा कि मुनाफेदार फिल्मों की लिस्ट में इस साल और कौन सी फिल्में शामिल होती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X